Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

MAHASAMUND : माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन के एक वर्ष पूर्ण, संस्था में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे कर्मवीरों का हुआ सम्मान

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 120

Share:

संस्था संचालन के साल भर पूरे होने पर समाजसेवियों का हुआ सम्मान

स्वयं सेवियों के सहयोग से संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन का एक साल पूर्ण हुआ

वरिष्ठजन (वृध्दजनों) की सेवा में समर्पित संस्था के एक साल पूरे होने पर संस्था द्वारा समाजसेवियों एवं सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के इमली भाठा में माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन (पंजीकृत संस्था) द्वारा संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन में यह समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

समाजसेवियों ने यहां वरिष्ठजनों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और बेहतर व्यवस्था के लिए संस्था के समर्पण पर आभार जताया। साथ ही आगामी दिनों में भी सहयोग बनाए रखने की प्रतिबध्दता जताई। इस अवसर पर रायपुर, समोदा, आरंग, हतबंध, बलौदाबाजार, कसडोल, बागबाहरा, खल्लारी सहित स्थानीय लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति रही। संस्था के संचालक मंडल ने समाजसेवियों और सहयोगियों का तिलक वंदन पश्चात सम्मानी भेंट की। आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष श्रीमति उषा साहू ने किया।

इस अवसर पर वंदना औसर, सुषमा वर्मा, जयश्री सोनी, ठाकुर, रघुवीर सिंह चावला, नितिन श्रीवास्तव, श्रीमति बिन्नी शर्मा, सविता निषाद, अषवंत तुषार साहू, मानिक साहू, नंदू साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, डॉ.जितेंद्र साहू, प्रणित कुमार गुप्ता, सनत कुमार गुप्ता, राजू पाल, मनीषा पाल, जीवन दास मानिकपुरी, सिमर सिंह चावला, प्रफुल परमार को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

कर्मवीरों का भी हुआ सम्मान

संस्था में निःस्वार्थ भाव के कार्य कर रहे सहयोगियों को भी उनकी मेहनत, लगन और निरंतरता के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें केयर टेकर सोहद्रा यादव, रसोइया रीना औसर, सहकर्मी कांति निर्मलकर एवं सहयोगी वेदराम यादव को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts