Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले - प्रभारी मंत्री देवांगन

Admin / Sun, Sep 1, 2024 / Post views : 382

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 प्रभारी मंत्री ने की विभागीय काम-काज की गहन समीक्षा मुंगेली - छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की गहन समीक्षा की। बैठक में मंत्री  देवांगन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो और उसका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित के कार्य करने प्रेरित किया। आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर से बेहतर कार्य करें प्रभारी मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी कार्यालयीन काम-काज के साथ फील्ड पर भी जाकर नीचे वर्ग के अमलों के कार्यो की समीक्षा करें। आप लोग अच्छा काम करेंगे तो शासन-प्रशासन के लिए अच्छा संदेश जाएगा और जिले का नाम रोशन होगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा है कि विकास के साथ सरकार की जितनी भी गरीब कल्याण योजनाएं चल रही है, उसका लाभ पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिले। अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर जनहित के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करें। जनप्रतिनिधियों का फोन तत्काल उठाएं। मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित प्रभारी मंत्री देवांगन ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्टाॅफ की समय पर उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होने स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने और लापरवाही बरतने वाले पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। बिजली की समस्या होने पर युद्धस्तर पर सुधार की कार्यवाही करें। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने श्रम एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के लिए कहा। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के साथ किया जाए। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध कलेक्टर राहुल देव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बेहतर कार्ययोजना बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  गिरजाशंकर जायसवाल ने जिले मेें कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। वनमण्डलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत जो लक्ष्य मिला था, उसे पूरा कर लिया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से राजस्व विभाग के कामकाज के संबंध में जानकारी दी। विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से हुई चर्चा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, लखपति दीदी का गठन, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, आरटीई सरस्वती सायकल योजना, पीएम उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, रोजगार, वन आदि विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, गिरीश रामटेके, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर  अजय शतरंज सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक शैलेष पाठक मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts