Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु एनडीआरएफ की टीम द्वारा कराया गया मॉकड्रिल

Admin / Sat, Nov 16, 2024 / Post views : 367

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
मुंगेली - राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के लिए आज जिले के ग्राम लालाकापा में मॉकड्रिल किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय मॉक अभ्यास में कमान्डेंट आपदा मोचन बल गृह मंत्रालय एनडीआरएफ कटक (ओडिशा) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान टीम द्वारा किसी बिल्डिंग या इमारत ढहने की स्थिति में उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की पूरी प्रक्रिया और घायल लोगों के प्राथमिक उपचार व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रिफर का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा किसी फैक्ट्री, गोदाम या गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में किस तरीके से आग पर काबू पाया जाता है, उसकी पूरी विधि के बारे में जानकारी दी गई। किसी ऊंची इमारत में आगजनी की स्थिति में वहां फंसे हुए लोगों को कैसे निकाला जाता है, उसके बारे में बताया गया। इसी तरह किसी उद्योग में केमिकल के अप्रत्याशित फैलाव की स्थिति में उससे निपटने के तरीके बताए गए। राहत एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अभ्यास में ग्राम लालाकापा के ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। अभ्यास के दौरान एम्बुलेंस, अग्नि शमन वाहन, वायरलेस सेट, ड्रोन, रस्सी, सीढ़ी एवं मेडिकल संसाधन आदि उपकरण का उपयोग किया गया। डिप्टी कमांडेड श्री कन्हैया योगी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कैलेण्डर वर्ष 2024-25 के तहत प्रत्येक जिले में तीन साल में एक बार आपदा में बचाव कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण उसी का हिस्सा है। उन्होंने आपदा में बचाव के लिए अपनाई जाने वाली पूरी विधि का स्टेप वाइस जानकारी दी। अपर कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य घायल व चोटिल व्यक्तियों को अमूल्य जीवन की रक्षा करना, सभी रिस्पांस एजेंसी का रिस्पांस चेक करना और सभी होल्डर के बीच में आपसी समन्वय स्थापित करना है। इसके साथ ही इस मॉक अभ्यास द्वारा राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है। इस अवसर पर जिला सेनानी एवं अग्नि शमन अधिकारी, पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, पीडब्ल्यूडी, डब्ल्यूआरडी, पीएचई, आरईएस विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं और आसपास के ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts