Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

शिक्षा: लक्ष्य से परिणाम तक का खतरनाक सफर

शनि जयंती : कर्म, कालचेतना एवं ब्रह्मांडीय संतुलन का वैदिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विमर्श

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : पकड़ा गया मुन्नाभाई! न रजिस्ट्रेशन, न डॉक्टर; हाइटेक अस्पताल में 12वीं पास युवक ने बिना डिग्री कर रहा था ऑपरेशन

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 169

Share:

दबोचा गया मुन्नाभाई! न रजिस्ट्रेशन, न डॉक्टर, हाइटेक अस्पताल में 12वीं पास युवक..... छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से 12वीं पास युवक को दबोचा गया है, जो हाइटेक अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन कर रहा था। SDM और BLO द्वारा की गई छापेमारी में पाया गया कि निजी अस्पताल में न तो डॉक्टर हैं और न ही इन लोगों ने इसका रजिस्ट्रेशन करा रखा है। 140 करोड़ की जनसंख्या वाला भारत झोला छाप डॉक्टरों और मुन्नाभाई एमबीबीएस टाइप के डॉक्टरों के प्रकोप से खूब परेशान है। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से 12वीं पास युवक को दबोचा गया है, जो हाइटेक अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन कर रहा था। SDM और BLO द्वारा की गई छापेमारी में पाया गया कि निजी अस्पताल में न तो डॉक्टर हैं और न ही इन लोगों ने इसका रजिस्ट्रेशन करा रखा है। ये मामला कसडोल विकासखंड के गांव कटगी का है। यहां अधिकारियों द्वारा की गई छापामारी के दौरान कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब अधिकारी छापामारी करने पहुंचे तो पता चला कि हॉस्पिटल में जरूरी मेडिकल सुविधाएं मौजूद नहीं है। इसके बिना ही अस्पताल चलाया जा रहा था। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता देख अधिकारियों ने जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगाई।

ऑपरेशन करते पकड़ा गया 12 वीं पास युवक का नाम है दुखित राम साहू। अधिकारियों की टीम जैसे ही अस्पताल पहुंची दुखित राम एक साथ इतने लोगों को देखकर चौंक गया। अधिकारियों ने पाया कि अस्पताल में नर्सिंग होम एक्ट के तहत तय किए गए कई नियमों की अवहेलना हो रही है। यहां न तो योग्य एवं अनुभवी डॉक्टर हैं, न रजिस्टर्ड स्टाफ है। इसके अलावा जरूरी मेडिकल सुविधाएं भी नहीं हैं। छापामारी के बाद सामने आए खुलासों पर एक्शन लेने की बात कही गई है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि बिना स्वास्थ्य सुविधाओं के इस तरह से लोगों के स्वास्थ्य के साथ कैसे खिलवाड़ किया जा सकता है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts