Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: बीजापुर में नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या, तीन दिन में तीसरा मामला

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली के दो व कामकानार गांव के एक युवक सहित तीन ग्रामीणों की नक्सलियों ने तीन दिन के भीतर हत्या कर दी है।

इस वर्ष नक्सली अब तक 70 से अधिक आमजनों की हत्या कर चुके हैं।

 

कोरचोली में दो दिन पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर गांव के दो युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी। नक्सलियों के डर से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों युवकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

इधर नक्सलियों ने कामकानार के युवक मुकेश हेमला (24) का रविवार को रेड्डी गांव के गुन्नापारा साप्ताहिक बाजार से बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया था।

नक्सली जब अपहरण कर रहे थे साथियों ने युवक को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास भी किया, पर नक्सलियों ने बंदूक तान दी थी। अपहरण के बाद सोमवार की सुबह युवक का शव गुन्नापारा व कमकानार के बीच मिला है।

घटनास्थल पर मिले पर्चे में हत्या की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है। स्वजन ने गंगालूर थाना में इसकी सूचना दी है। गंगालूर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि कमकानार के युवक को कुछ अज्ञात लोग बंधक बनाकर ले गये और आधी रात में हत्या कर जंगल में शव फेंक दिया। कोरचोली क्षेत्र में दो युवकों के हत्या की सूचना मिली है, पर घटना के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है।

सूचना के बाद पुलिस पार्टी को कोरचोली गांव भेजा है। यहां बता दें कि इस वर्ष सुरक्षा बल ने नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक अभियान चलाकर 200 से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सीधी लड़ाई में लगातार मात खा रहे नक्सली अब ग्रामीणों को निशाना बनाकर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाह रहे हैं। इस वर्ष नक्सली अब तक 70 से अधिक आमजनों की हत्या कर चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts