Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

MUNGELI NEWS : आगामी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले शिव आराधना महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने आवश्यक बैठक संपन्न हुआ

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 141

Share:

सरगांव — मांडूक्य ऋषि की तपोभूमि एवं प्राचीन आस्था केंद्र श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप, मदकू में आगामी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले शिव आराधना महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने एवं आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु द्वीप क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया गया।

Harihar Kshetra MADKU DWEEP... - Harihar Kshetra MADKU DWEEP

पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व से संपूर्ण छत्तीसगढ़ का मदकू द्वीप - Hamar  Goth

बैठक में निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर परंपरागत कलश यात्रा, वैदिक विधि से यज्ञ-अनुष्ठान, भण्डारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समन्वित रूप से संचालित की जाएंगी।

दायित्वों का निर्धारण इस प्रकार किया गया—

कलश यात्रा की जिम्मेदारी राममनोहर दुबे एवं गजानंद सिंह को सौंपी गई।

यज्ञ मण्डप की तैयारी एवं साज-सज्जा का दायित्व परस साहू को दिया गया।

यज्ञ एवं यजमान व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदीप शुक्ला एवं प्रदीप चतुर्वेदी को सौंपी गई।

भण्डारा व्यवस्था का प्रभार मनीष अग्रवाल को दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथि सत्कार की जिम्मेदारी मनीष साहू को सौंपी गई।

सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व सुनील साहू को प्रदान किया गया।

मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी कमलेश अग्रवाल को दी गई।

तथा कार्यालयीन व्यवस्था का प्रभार प्रमोद दुबे को सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने महोत्सव को भव्य, अनुशासित एवं श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर जीवन लाल कौशिक, राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, संतोष तिवारी, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष साहू, परस साहू, प्रमोद दुबे, कमलेश अग्रवाल, सुनील साहू, गजानंद सिंह, नेतराम सोनवानी, संतोष शर्मा, भाटापारा से विनय उपाध्याय, सुनील शर्मा, शैलेष दवे सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर शिव आराधना महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की गई है, जिससे यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बन सके।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts