Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: एनकेएच हॉस्पिटल,कटघोरा में नई ब्रांच का शुभारंभ, आसपास क्षेत्र के लोगों को मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

एनकेएच हॉस्पिटल,कटघोरा में नई ब्रांच का शुभारंभ 18 नवम्बर को उद्घाटन, आसपास क्षेत्र के लोगों को मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा

कोरबा। जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) का शुभारंभ/उद्घाटन 18 नवंबर से किया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के हाथों पुराना कटघोरा-बिलासपुर मार्ग (ओल्ड रोड) में कटघोरा ब्रांच मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारम्भ अवसर पर उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कटघोरा में एनकेएच हॉस्पिटल प्रारम्भ हो जाने से कटघोरा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को नजदीक में ही हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। अक्सर देखा गया है कि कटघोरा से लेकर जिले के दूरस्थ इलाके से मरीजों को जिला मुख्यालय तक आने में काफी समय लग जाता है और इस बीच उन्हें जो त्वरित उपचार लाभ मिलना चाहिए, वह बाधित होता है। इस तरह की समस्या के मद्देनजर कटघोरा जो कि, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा व आसपास के लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु भी है, इसलिए यहां सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ब्रांच प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। वहीं हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से रोगियों की सेवा में लगे हैं। दुर्घटना के दौरान हड्डी के साथ सिर में गंभीर चोट होने पर मरीज को बिलासपुर या रायपुर भेजा जाता था। दिल का दौरा पड़ने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते थे, लेकिन अब कोरबा में ही हृदय रोग के उपचार के सुविधा, जांच व ऑपरेशन की सुविधा मिल जाने से काफी लाभ शहर व जिला वासियों को मिल रहा है। मरीजों की इलाज के अभाव में असामयिक मौत न हो, इस उद्देश्य से एनकेएच ग्रुप द्वारा कोरबा सुपरस्पेशलिटी (एनएबीएच से मान्यता प्राप्त) के साथ-साथ चाम्पा, जमनीपाली व बालको के बाद अब कटघोरा में हॉस्पिटल की शुरूआत की जा रही है। एनकेएच, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,(कटघोरा) में स्त्री एवं प्रसूति, जनरल सर्जन , जनरल मेडिसिन , शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक छत के नीचे 24 घंटे सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा भी यहां उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts