Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पंकज बेग की हिरासत में मौत के मामले में नया मोड़, कोर्ट के आदेश के बाद फिर होगी जांच....

Abhyuday Bharat News / Tue, Jul 21, 2026 / Post views : 215

Share:

पंकज बेग की हिरासत में मौत के मामले में नया मोड़, कोर्ट के आदेश के बाद फिर होगी जांच, एसपी की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम गठित

अंबिकापुर। सरगुजा के बहुचर्चित पंकज बेग कस्टोडियल डेथ मामले में अंबिकापुर कोर्ट के आदेश के बाद जांच प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। आईजी सरगुजा ने एसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। यह टीम मामले की दोबारा विवेचना करेगी और हर 15 दिन में जांच की प्रगति रिपोर्ट आईजी कार्यालय को सौंपेगी।

10 जुलाई को गठित हुई जांच टीम

जानकारी के अनुसार, जांच दल का गठन 10 जुलाई को किया गया। टीम का नेतृत्व एसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल कर रहे हैं। उनके साथ एडिशनल एसपी जशपुर राकेश पाटनवार, एसडीओपी कुनकुरी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, टीआई कोतवाली अंबिकापुर शशिकांत सिन्हा और थाना प्रभारी मणिपुर चंद्र प्रताप तिवारी को सदस्य बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि यह मामला 21 जुलाई 2019 का है। उस समय चोरी के एक मामले में संदेही पंकज बेग और इमरान खान से साइबर सेल में पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान इमरान खान ने 13 लाख रुपये की चोरी करना स्वीकार किया था और बताया था कि उसमें से 8 लाख रुपये पंकज बेग के पास रखे गए हैं।

पुलिस का कहना था कि पंकज बेग से इस संबंध में मेमोरेंडम कथन लिया जाना था। इसी दौरान उसने उल्टी और पेशाब जाने की बात कही। आरक्षक उसे बाहर लेकर गए, जहां उसने उल्टी करने का बहाना बनाया और मौके का फायदा उठाकर दीवार फांद दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उसने परमार अस्पताल परिसर में कूलर के पानी की पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पहले हुई थी SIT जांच, कोर्ट में लगा था खात्मा

घटना के बाद पूछताछ में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कराई गई थी। इस दौरान विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया गया। जांच पूरी होने के बाद कस्टोडियल डेथ से संबंधित दर्ज एफआईआर में खात्मा (क्लोजर रिपोर्ट) पेश की गई, जिसे संबंधित अदालत ने स्वीकार कर लिया था।

पत्नी की पुनरीक्षण याचिका के बाद बदला घटनाक्रम

पंकज बेग की पत्नी रानू बेग ने क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के बाद 30 जून 2026 को अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए कहा कि खात्मा रिपोर्ट और सीजेएम कोर्ट का उसे स्वीकार करने का आदेश विधि विरुद्ध है। अदालत ने दोनों आदेश निरस्त कर दिए।

कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

अदालत ने अपने आदेश में आईजी सरगुजा को निर्देश दिया कि मामले की जांच एसपी की निगरानी में गठित टीम से कराई जाए और आदेश में दिए गए बिंदुओं के अनुसार निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पुलिस निष्पक्ष और सक्षम तरीके से जांच कराने में असमर्थ हो, तो पूरे प्रकरण की जांच और विवेचना सीबीआई को सौंपने की कार्रवाई की जाए।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts