Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

बिलासपुर न्यूज़ : एनएसयूआई छात्र नेता से मारपीट की और झूठे मुकदमों में फंसाया: ग्रामवासियों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

Abhyuday Bharat News / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 459

Share:

ग्रामसभा में भ्रष्टाचार उजागर करने पर भाजपा नेताओ ने एनएसयूआई छात्र नेता से मारपीट की और झूठे मुकदमों में फंसाया: ग्रामवासियों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

बिल्हा विधानसभा के मोहतरा ग्राम पंचायत में सरकारी कार्यों में अनियमितताओं का भंडाफोड़, कार्रवाई की गुहार

ग्रामीणों ने कलेक्टर व एसपी से की मांग- जांच कराएं और दोषियों को दिलाए सज़ा

पंचायत के पिछले तीन कार्यकालों की जांच कराने रखी मांग

बिलासपुर। ग्राम पंचायत मोहतरा की 28 जुलाई 2025 को हुई ग्रामसभा बैठक में गंभीर भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं का खुलासा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। ग्राम के युवा एनएसयूआई प्रदेश सचिव और वकालत के छात्र रंजेश सिंह ने बैठक में सामूहिक शौचालय निर्माण और अन्य सरकारी योजनाओं में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया।रंजेश सिंह ने ग्राम पंचायत के कार्यों में लंबे समय से चल रही गड़बड़ी, भुगतान में अनियमितताओं और बिल वाउचर के गलत इस्तेमाल को उजागर किया। हालांकि, भ्रष्टाचार को सामने लाने के बाद उन्हें भाजपा नेता व उपसरपंच इंद्रजीत क्षत्रिय और उनके समर्थकों द्वारा धमकाया और पीटा गया। मारपीट के दौरान जान से मारने की भी कोशिश की गई। इस मामले में ग्रामवासियों ने कहा है कि यह घटना न केवल उनके गांव की शांति के लिए खतरा है, बल्कि पूरे ग्राम के विकास को भी बाधित कर रही है। पीड़ित रंजेश सिंह पर झूठे मुकदमों का भी आरोप लगाया गया है, जिससे उनका भविष्य और सुरक्षा खतरे में पड़ गई है ग्रामवासियों ने कलेक्टर बिलासपुर से तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। उन्होंने ग्राम पंचायत मोहतरा के पिछले तीन पंचवर्षीय कार्यकाल के सभी सरकारी कार्यों, बिल भुगतान और वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच कराने की अपील की है। महेंद्र गंगोत्री प्रदेश संयुक्त महासचिव कांग्रेस कमेटी, संदीप यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भवेंद्र गंगोत्री प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ,राजू यादव जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अमितेश राय युवा कांग्रेस,लकी मिश्रा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, मयंक सिंह गौतम, राहुल हंसपाल विश्वविद्यालय अध्यक्ष एनएसयूआई , सहित मोहतरा ग्राम के पंच रवि शंकर बरगाह, राधे बरगाह, संतोषी क्षत्रिय, चमेली सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भाजपा नेताओ ने अपने भ्रष्टाचार दबाने की है साजिश, मामले की हो निष्पक्ष जांच

इधर एनएसयूआई छात्र संगठन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। रंजेश सिंह कांग्रेस के समर्थित एनएसयूआई प्रदेश सचिव है। भ्रष्टाचार उजागर करने पर भाजपा नेता उससे चिढ़ गए उनकी आवाज दबाने के लिए उनसे मारपीट की और अब उनपर झूठा आरोप लगाते हुए FIR भी दर्ज करा दिए है। NSUI ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की भी जांच कराने रखी मांग

ग्राम पंचायत मोहतरा के प्रतिनिधियों ने कहा है कि ग्राम में इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए खतरा हैं। भ्रष्टाचार के मामले की जांच की मांग करते हुए उन्होंने आशा किया हैं कि प्रशासन जल्द ही मामले में संज्ञान लेकर न्याय प्रदान करेगा और ग्रामवासियों का विश्वास बहाल करेगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts