Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: PSC घोटाले को लेकर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI का छापा

Admin / Wed, Aug 7, 2024 / Post views : 271

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 CBI Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पीएमसी घोटाले (Chhattisgarh PSC Scam) को लेकर सीबीआई की जांच जारी है. इसी बीच बुधवार ने सीबीआई की टीम ने कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला (Congress Leader Rajendra Shukla) के घर पर छापा मारा है. यह रेड यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने निवास में मारी गई. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम कांग्रेस नेता के घर पहुंची थी. फिलहाल, सीबीआई की टीम छापे (CBI Raid) के बाद रवाना हो गई है. बता दें कि पीएससी फर्जीवाड़े में दर्ज मामले को लेकर सीबीआई ने रेड मारी है. इस मामले में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे का भी नाम शामिल है. 8 सदस्यीय टीम ने मारा छापा बता दें कि पीएससी घोटाले की जांच के दौरान पहली बार सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची है. बुधवार सुबह 6 बजे सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम ने कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के पुराने मकान पहुंची. जानकारी के अनुसार, उस वक्त राजेंद्र शुक्ला घर पर नहीं थे. सीबीआई की टीम शुक्ला परिवार के बाकी सदस्यों से पूछताछ की. घर में मौजूद लोगों ने जांच टीम को बताया कि राजेंद्र शुक्ला दो दिन से घर से बाहर हैं. जिसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने घर की जांच और शुक्ला परिवार के सदस्यों से बंद कमरे में पूछताछ की. कांग्रेस नेता के बेटे का हुआ था सेलेक्शन बता दें कि राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन पीएससी में हुआ है. वहीं पीएससी परीक्षा 2022-23 को लेकर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था. उस समय अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम का विरोध भी किया था. इस मामले में आरोप लगाया गया कि भूपेश बघेल सरकार के दौरान कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों अपने रिश्तेदारों का गलत तरीके से पीएससी में चयन करवाया. सीबीआई को सौंपी गई थी घोटाले की जांच 2023 में सत्ता परिवर्तन के बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2022-23 पीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंपी. जिसके बाद सीबीआई की टीम बुधवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र शुक्ला का अधिकारी बेटा इस समय रायपुर में है. बहरहाल, पीएससी घोटाले से जुड़े इस मामले में अधिकारियों के बयान के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts