Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: खेल एवं युवा कल्याण विभाग में बडा खेला कर अदना कर्मचारी बन बैठे अधिकारी, शिकायत के बाद भी कार्यवाही न होना जांच अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान.....

Admin / Fri, Oct 4, 2024 / Post views : 351

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर - एक पुरानी कहावत है ऊपर वाला मेहरबान तो गधा भी पहलवान कहलाता है. कुछ ऐसा ही वाक्या खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ में सुनने को आ रही है. आरोप है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने चहेते कर्मचारियों को योजनाबद्ध तरीके से नियम को तोर मरोड़ के खेल अधिकारी बनवा दिया है. पूरे मामले को लेकर विभाग के संचालक, सचिव को शिकायत किया गया . लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली है. मनुष्य के जीवन में खेल महत्वपूर्ण स्थान रखता है. साथ ही खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देकर खिलाड़ी अपने प्रदेश एवं देश का नाम संपूर्ण विश्व पर रोशन करते हैं. इसी विषय से जुड़े दूसरे पहलू में बात किया जाए तो गुरु के बिना शिक्षा प्राप्त करना कठिन है इसलिए प्रत्येक क्षेत्र में गुरु द्वारा दिए जाने वाला शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इसी क्रम में बात किया जाए तो खिलाड़ी को एक अच्छा मार्गदर्शक मिलने से उसके खेल कि प्रतिभा में निखार आता है. वही खिलाडी अपने गुरु के द्वारा दिए गए गुणों पर अमल करके खेल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन करके सफलता की ऊंचाइयों को छूता है. छत्तीसगढ़ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग मे ऐसे गुरु को खेल अधिकारी कहा जाता है.जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित करता है. लेकिन वही अगर ऐसे कथित खेल अधिकारी जो स्वयं खेल कि असल परिभाषा को न जानता हो. तब वह प्रदेश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को क्या उचित प्रशिक्षण दे पाएगा. दूसरा सवाल यह भी उठता है कि खेल अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाली कुर्सी पर क्या किसी अप्रशिक्षित विभाग के छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दिया जाना कितना न्याय संगत है छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग पर बडा खेला करके कुछ कर्मचारी का खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति होने पर मामले मे संशय बना हुआ है. वही कुछ नियुक्ति को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने चहेते कर्मचारियों को योजनाबद्ध  तरीके से खेल अधिकारी बना दिया है. जिला रायपुर निवासी एक व्यक्ति ने साक्ष्य एवं प्रमाण के साथ विभाग के संचालक एवं अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत किया है उन्होंने आरोप लगाया है कि सुशील कुमार अमलेश (सहायक ग्रेड 3 ) एवं गिरीश शुक्ला ( डाटा एंट्री ऑपरेटर ) के द्वारा गलत तरीके से खेल का प्रमाण पत्र प्राप्त कर खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति लिया है. देखना होगा कि मामले पर जांच अधिकारी कब तक जांच पूरी कर पाते हैं. समाचार के अगले अंक पर पाठको को बताएंगे कि खेल अधिकारी की नियुक्ति पर किस तरह योजनाबद्ध तरीके से खेल प्रमाण पत्र को हासिल करके खेल अधिकारी बनने के लिए एक बडा खेला किया गया है क्रमशः 2 अभ्युदय भारत न्यूज़ (संतोष साहू)

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts