Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: पाली : चरित्र शंका पर डंडे से पीट पीट कर कर दी हत्या, निर्वस्त्र कर फेंक दी बांध में लाश

Admin / Thu, Dec 5, 2024 / Post views : 200

Share:
ABN Express News 24x7  12 साल पहले की थी लव मैरिज…, पुलिस ने खोला राज छत्तीसगढ़ के कोरबा में 35 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका निर्वस्त्र शव बांध में फेंक दिया। शव ऊपर न आ जाए, इसलिए पत्थर भी बांध दिए। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही गुमशुदगी की शिकायत लिखवाने थाने पहुंच गया।
  • पाली थाना अंतर्गत ग्राम धौंराभाठा का मामला
  • पुलिस ने SDRF की मदद से शव बाहर निकाला
  • आरोपी गिरफ्तार, 11 साल का बेटे हो रहा परेश
शराब के नशे में धुत पति ने चरित्र संदेह पर अपनी प्रेम विवाहिता पत्नी की डंडा से जमकर पिटाई कर दी। पत्नी की मौत हो जाने पर उसके शरीर में पत्थर बांध कर बांध में डाल दिया।पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव बाहर निकाला और आरोपी पति को गिरफ्तार किया। मामला पाली थाना अंतर्गत ग्राम धौंराभाठा का है। चरित्र शंका बना हत्या का karn उमाशंकर 35 वर्ष ने लगभग 12 वर्ष पहले ईश्वरी 32 वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उमाशंकर पत्नी के साथ अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर लांघी नदी किनारे घर बना कर रहने लगा। दोनों का 11 वर्ष का एक पुत्र भी है। विवाह के वक्त उमाशंकर भारी वाहन चला कर जीवन यापन करता था, पर पिछले कुछ दिनों से शराब पीने का आदी हो गया था। 30 नवंबर की शाम उसने पत्नी ईश्वरी की डंडे से पिटाई कर दी। ईश्वरी की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी उमाशंकर की मां को दी। मां घर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना के दूसरे दिन एक दिसंबर को ईश्वरी गायब हो गई। बेटे ने पिता से मां के बारे में पूछताछ की, तो उमाशंकर ने कहीं चले जाने की बात कही। पाली पुलिस ने ईश्वरी के लापता होने का जानकारी मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की। संदेह के आधार पर उमाशंकर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उमाशंकर पहल तो टालमटोल करता रहा, फिर दो दिसंबर को उसने पत्नी का मार कर नकटी बांध में फेंकना कबुल लिया। निर्वस्त्र अवस्था में मिली लाश इस पर पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन टीम (एसडीआरएफ) को पानी में शव की तलाश शुरू। बुधवार को नकटी बांध से एसडीआरएफ की टीम ने ईश्वरी की लाश निर्वस्त्र अवस्था में पत्थर से बंधे हुए बरामद की। वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जा रही है। उमाशंकर अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था और इसकी वजह से दोनों के मध्य अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ, तब उमाशंकर ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। गुमराह करने लिखाई लापता की रिपोर्ट ईश्वरी की मौत होने पर शव ठिकाने के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने का प्रयास किया। रविवार को अपनी मां के साथ पाली थाना पहुंचा और ईश्वरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराया। इस बीच उसके पुत्र ने मां के संबंध में कई बार पूछताछ किया, पर उसे भी कुछ नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts