Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

नेपाल के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत में, पुराना राग दोहराते हुए फिर कहा- ‘कालापानी-लिपुलेख हमारी जमीन’

विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

सूचना

: ओपन स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 26 मार्च से

Admin / Sat, Jan 25, 2025 / Post views : 165

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की समय सारणी जारी कर दी गई है। बता दें कि, 12वीं की परीक्षा 26 मार्च और 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से शुरू होगी। ओपन स्कूल की अधिकृत वेबसाइट पर मार्च-अप्रैल 2025 परीक्षा की समय-सारणी जारी की गई है। इस बार परीक्षा के लिए करीब 82 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं, परीक्षा के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे।  मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी। बारहवीं और दसवीं दोनों परीक्षा की शुरुआत हिंदी से होगी। बारहवीं की परीक्षा 21 अप्रैल और दसवीं की 17 अप्रैल तक होगी। बता दें कि, पिछली बार परीक्षा के लिए लगभग 1 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। पहले, एक साल में ओपन स्कूल की दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती थी।

पिछले साल से तीन बार परीक्षा हो रही है। पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई। दूसरी परीक्षा अगस्त और तीसरी परीक्षा नवंबर में हुई। 2024 में हुई तीनों परीक्षाओं में सबसे अच्छा रिजल्ट पहली परीक्षा यानी मार्च-अप्रैल परीक्षा का था। इसमें दसवीं में 54.39 प्रतिशत और बारहवीं में 66.03 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। द्वितीय परीक्षा के तहत दसवीं का रिजल्ट 27.65 प्रतिशत और  बारहवीं का 45.48 प्रतिशत था। तृतीय परीक्षा में दसवीं में 38.74 और बारहवीं में 53.76 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts