Sat, 16 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: बेमेतरा में पंचायत चुनाव: सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, बूथों पर उमड़ी भीड़; तीन लाख से अधिक लोग कर रहे मतदान

Share:

छत्तीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। बेमेतरा में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बेमेतरा में इस बार कुल मतदाता एक लाख 52 हजार 24 है। इसमें पुरुष 76 हजार 466 और 75 हजार 558 महिलाएं शामिल हैं।

 

छत्तीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। बेमेतरा में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बेमेतरा में इस बार कुल मतदाता एक लाख 52 हजार 24 है। इसमें पुरुष 76 हजार 466 और 75 हजार 558 महिलाएं शामिल हैं।

बेमेतरा जिले में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव हो रहे है। जिले में दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। जिसमें पहला चरण आज है और दूसरा चरण 20 फरवरी को होगा। पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी।

मिली जानकारी अनुसार पहले चरण अंतर्गत बेमेतरा और नवागढ़ ब्लॉक में चुनाव हो रहा है। इसमें बेमेतरा ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायत के 1410 वार्ड अंतर्गत 285 मतदान केन्द्र में वोटिंग होगी। जिसमें कुल मतदाता 1 लाख 52 हजार 24 हैं। इसमें पुरुष 76 हजार 466 व महिला 75 हजार 558 हैं। इस ब्लॉक में पंच 1410, सरपंच 108 व जनपद सदस्य के 23 पद शामिल है। वहीं नवागढ़ ब्लॉक के 111 ग्राम पंचायत के 1389 वार्ड अंतर्गत 301 मतदान केन्द्र में मतदान होगा। जिसमें कुल मतदाता 1 लाख 56 हजार 596 हैं। इसमें पुरुष 78 हजार 982 व महिला 77 हजार 614 शामिल हैं। इस ब्लॉक में पंच 1389, सरपंच 111 व जनपद सदस्य के 24 पद शामिल है। इन दोनों ब्लॉक में 3 लाख 8 हजार 620 मतदाता हैं। पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के अलावा यहां के वोटर जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव करेंगे। यानि एक मतदाता चार अलग-अलग पद के लिए वोट डालेगा। पंचायत चुनाव में मतपत्र का उपयोग होगा। इन दोनों ब्लॉक के कई ग्राम पंचायत में सरपंच, पंच के लिए पहले से ही निर्विरोध चुनाव हो गया है। इस कारण ऐसे जगहों में इन पदों के लिए मतदान नहीं होगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts