Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: पंचायत मंत्री ने दी गलत जानकारी, बिलासपुर में मनरेगा मजदूर को नहीं दिया 12 करोड़ का भूगतान,करेंगे उग्र आंदोलन-जिला पंचायत सभापति गौरहा

Admin / Sat, Sep 7, 2024 / Post views : 214

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर- सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों में मनरेगा मजदूरों को 385 करोड़ 25 लाख 40 हजार 100 रुपयों का भुगतान किया जाना बाकी है। जानकारी देते चले की मजदूरों को दिया जाने वाला करोड़ो का लंबा चौड़ा भुगतान पिछले 5 महीनो से लंबित है। मजदूर अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामले को लेकर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने आंदोलन का ऐलान किया है। मनरेगा मजदूरों का भुगतान का मामला अब धीरे धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। बिलासपुर मनरेगा मजदूरों का मामला बीते दिनों जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सामान्य सभा की बैठक में उठाया था। जवाब में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मजदूरों के भुगतान रोके जाने की बात से ना केवल इंकार किया। बल्कि एक दिन पहले बिलासपुर प्रवास के दौरान पंचायत मंत्री ने भी मजदूरों के भुगतान नही होने की बात से इनकार किया है। मामले को लेकर अब जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने मजदूरों के साथ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। अंकित ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी का वर्ताव मजदूरों के प्रति काफी सौतेला है। मंत्री  भी गलत जानकारी दी गयी है। सच्चाई तो यह है कि बिलासपुर में ही मजदूरों का 12 करोड़ 65 लाख 7945 रुपयों का भुगतान किया जाना बाकी है। पिछले 5 महीने से बिलासपुर जिला के मनरेगा मजदूर पंचायत का चक्कर काट रहे है। लेकिन अब तक किसी का भुगतान नही किया गया है। जबकि गरीब मजदूर कंगाली में त्योहार मनाने को मजबूर है। अधिकारीयों के अड़ियल रवैया के चलते निश्चित रूप से पिछले 5 महीनो में पलायन को बढ़ावा मिला है। मजदूरों को समय पर भुगतान नही किया गया तो मजदूरों के खिलाफ पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने बिलापापुर प्रवास के दौरान दिए गए गलत बयान को लेकर उग्र आंदोलन करुगा। आंदोलन में मनरेगा मजदूर भी शामिल होंगे। जानकारी नही होने के कारण मंत्री के बयान से मजदूरों को भी झटका लगा है । मजदूरो को महसूस हो रहा है कि खून पसीने की कमाई डूब रही है। लेकिन ऐसा हरगिज होने नही दिया जाएगा। 6 जिलों का रुका सर्वाधिक भुगतान जानकारी देते चले की प्रदेश में कुल मनरेगा मजदूरों को 385 करोड़ 25 लाख 40 हजार 100 रुपयों  का भुगतान किया जाना है। इसमें सर्वाधिक सूरजपुर जिला मनरेगा मजदूरों को 19 करोड़ 21 लाख 54 हजार 4790, बालोद जिला को 18 करोड़ 76 लाख 3 हजार 795 रुपये,कवर्धा जिला में 19 करोड़ 57 लाख 13 हजार 396 रुपया, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला को 15 करोड़ 68 लाख 52 हजार 979 रुपये और राजनांदगांव जिला मनरेगा मजदूरो को 15 करोड़ 16 लाख 89 हजार 387 रुपयों का भुगतान किया जाना है। यह राशि 5 महीनों की है। जबकी रायपुर में 14 करोड़ 63 हजार 65 हजार 606 रुपये मजदूरो को दिया जाना है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts