Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: बलौदाबाजार में सेक्स रैकेट के दो और आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

Admin / Wed, Sep 11, 2024 / Post views : 229

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 Baloda Bazar Sex Racket: बहुचर्चित सेक्स रैकेट मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले ही केस में सिटी कोतवाली के हवलदार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस को कई जानकारियां मिली थी, जिसके बाद इन आरोपियों को भी धरदबोचा गया। बलौदाबाजार में लगातार सेक्स रैकेट के मामले सामने आ रहे हैं। आए दिन एक के बाद एक आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आ रहे हैं। बहुचर्चित सेक्स रैकेट मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। कुछ दिन पहले ही केस में सिटी कोतवाली के हवलदार को गिरफ्तार किया गया था।

Baloda Bazar Sex Racket: आरोपी फरार

Baloda Bazar Sex Racket: माना जा रहा है कि इससे पूछताछ के बाद पुलिस को कई जानकारियां मिली थी, जिसके आधार पर इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। मामले का मास्टर माइंड भी बीते दिनों पकड़ा जा चुका है। अब एक आरोपी ही फरार है। उम्मीद की जा रही है कि उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी पुष्पमाला (27) और लक्ष्मीकांत (40) दोनों बलौदाबाजार के ही रहने वाले हैं। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।
बता दें कि वहीं कुछ सप्ताह पहले मास्टर माइंड शिरीष पांडेय को मंगलवार को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि मामले में बड़ा खुलासा होगा। कम से कम इतना तो पता चल पाएगा कि शहर में ये रैकेट कब से चल रहा था? कितने इसके शिकार हुए और उनसे कितने की वसूली हुई?
ये सब अब भी राज है क्योंकि चोरी-चकारी जैसी छुटपुट मामलों में भी कॉन्फ्रेंस लेकर खुद की पीठ थपथपाने वाली पुलिस ने सेक्स रैकेट के मास्टर माइंड को गुपचुप तरीके से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। शिरीष की गिरफ्तारी को भी छिपाकर रखा गया था। हालांकि, पत्रिका ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली खबर के आधार पर अपने पाठकों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी।

रैकेट चलाने में कुछ खाकी वाले भी शामिल..

Baloda Bazar Sex Racket: बहरहाल, पुलिस के इस रवैये ने एक बार फिर उस चर्चा को बल दे दिया है, जिसके मुताबिक इस रैकेट को चलाने में कुछ खाकीवाले भी शामिल थे। आरोप है कि रईसों और रिटायर्ड अफसर-कर्मियों को लड़कियों की पेशकश शिरीष ही करता था। पीड़ितों के बयान में भी ये बात आई है।

ऐसे शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल

लड़की मीटिंग के लिए आती। इसी दौरान उनके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो निकाल लिए जाते। फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल। रैकेट का दूसरा व्यक्ति संबंधित व्यक्ति को कॉल कर कहता कि जो लड़की तुमसे मिलने आई थी, उसका वीडियो बन गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts