Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: छत्तीसगढ़: प्रदेश में कोलकाता से मैनेज होता था विदेशी बालाओं का सेक्स रैकेट; मास्टर माइंड तक पहुंची पुलिस

Share:

रायपुर : राजधानी रायपुर में वकील के साथ उज्बेकिस्तान की युवती के सड़क हादसे के बाद से मचा बवाल सेक्स रैकेट तक पहुंच गया. पुलिस ने रायपुर से कोलकाता तक इस पूरे मामले की जांच शुरू की तो पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे विदेशी बालाओं के सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ. अब खबर है कि इस मामले में रायपुर पुलिस कोलकाता के उस मास्टर माइंड तक पहुंच गई है तो पूरे छत्तीसगढ़ में विदेशी बालाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने मैनेजमेंट का खेल करता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज मंगलवार को पुलिस इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासे कर सकती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीम ने कोलकाता में छापेमारी करके रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई शहरों में सेक्स रैकेट चला रहे मास्टरमाइंड को दबोच लिया है. दस्तावेजी कार्रवाई के बाद मंगलवार तक आरोपी को रायपुर लाने की संभावना है. इधर तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाने में व्यापार विरोधक अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आधा दर्जन एजेंट पहले ही पुलिस गिरफ्त में हैं. गिरफ्तार नारोपियों में रायपुर के दो एजेंटों के साथ अंबिकापुर और कवर्धा में रह रहे मास्टरमाइंट के दो और लिंक शामिल हैं. सूत्रों का दावा है कि कोलकाता में बैठे मास्टरमाइंड ने मुंबई में अपने इंटरनेटमेंट एजेंसियों के लोगों की मदद से पूरे छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का जाल बिछाया था. वेबसाइट के जरिये कॉल आने पर वे लोग वाट्सएप से रैकेट में शामिल युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा करते और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर होते ही सफेदपोश ग्राहकों को रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर और बिलासपुर के होटलों में भेज ये जिस्म का गंदा खेल संचालित कर रहा था. उजबेकी युवती से रोड एक्सीडेंट के बाद शुरू हुई सेक्स रैकेट की जांच 5 फरवरी की रात को उज्बेकी युवती ने नशे में कार चलाते हुए दो बाइक सवारों को टक्कर मारी और जमकर हंगामा किया. इसी के बाद पुलिस जांच में सेक्स रैकेट की बात सामने आई. पुलिस ने उज्बेकी युवती और डीआरआई से जुड़े अधिवक्ता भावेश आचार्य के खिलाफ नशे में कार चलाने और लाइसेंस नहीं होने के बाद भी गाड़ी देने का खुलासा होने पर गैर इरादतन हत्या और एक्सीडेंट का केस दर्ज किया था. एक घायल युवक की मौत के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है. दूसरी तरफ रायपुर के दो एजेंट रवि ठाकरे एवं मोहन को हिरासत में लिया जा चुका है. पिकाडली मोहबाबाजार, फ्लोरेंस तेलीबांधा एवं ग्रैंड नीलम होटल में भी एक उजबेकी तथा दिल्ली व हैदराबाद की तीन युवतियां पकड़ी गई हैं. जिनके बयान के आधार पर पीटा एक्ट के तहत दो अपराध दर्ज करके कवर्धा, अंबिकापुर एवं कोलकाता में छापेमारी की गई. कोलकाता से मास्टरमाइंड एवं अंबिकापुर व कवर्धा से एजेंट गिरफ्त में लिए गए हैं.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts