Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में सड़कों के सुधार कार्य में तेजी

Abhyuday Bharat News / Fri, Nov 7, 2025 / Post views : 285

Share:

सरगुजा जिले में 195 किमी लंबाई में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य प्रगति पर

 छत्तीसगढ़ में सड़कों के सुधार कार्य में तेजी

 छत्तीसगढ़ में सड़कों के सुधार कार्य में तेजी

राज्य सरकार के सुगम और सुरक्षित सड़कों वाले छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत और सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग अम्बिकापुर द्वारा कुल 30 मार्गों पर 195 किलोमीटर लंबाई में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए राशि 654.85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी 30 मार्गों को 6 समूहों में विभाजित कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा सभी कार्यों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। अब तक लहपटरा–बेलखरिखा, जमगला एप्रोच, अमगसी–चैनपुर, टपरकेला–धनपुरी, जरहाडांड़–मुन्दाराडांड़, तथा मेण्ड्रा–हरिहरपुर–शिवपुर–करजी मार्गों पर बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

वर्तमान में अम्बिकापुर–प्रतापपुर, केदमा–बनकेसमा, एवं दरिमा–बड़ेदमाली–लखनपुर मार्गों पर कार्य तेजी से जारी है। अब तक 53 किलोमीटर लंबाई में मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष 142 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सभी मार्गों पर कार्य गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप किया जा रहा है। सड़कों की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और मरम्मत कार्यों का लाभ लंबे समय तक जनता को मिले।
इन सुधार कार्यों के पूर्ण होने से सरगुजा सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे आम नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts