Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: मासूम के हत्यारे को रायपुर कोर्ट दी फांसी की सजा, कहा समाज में रहने लायक नहीं

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

मासूम को जिंदा जलाने वाले को फांसी की सजा, एकतरफा प्यार में दिया था घटना को अंजाम

रायपुर कोर्ट में उरला थाना क्षेत्र में 4 साल के बच्चे की किडनैपिंग और हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है.

रायपुर : रायपुर कोर्ट में गुरुवार को उरला थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल 2022 को 4 साल के बच्चे के किडनैपिंग और उसे जिंदा जलाने के मामले में सुनवाई की. रायपुर कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. आरोपी ने मृतक बच्चे की मां से एकतरफा प्रेम में बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था.

बेरहम हत्यारे को सुनाई फांसी की सजा : गुरुवार को इस मामले को लेकर रायपुर कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई. कोर्ट ने मासूम बच्चे को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में आरोपी पंचराम को फांसी की सजा सुनाई है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था, जिसे रायपुर पुलिस तलाश रही थी. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 7 अप्रैल 2024 को आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया और रायपुर सेंट्रल जेल में रखा था.

एकतरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम : राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल 2022 को एक 4 साल के बच्चे हर्ष को किडनैपिंग का मामला सामने आया था. आरोपी ने बेमेतरा के शमशान घाट में मिट्टी तेल डालकर बच्चे को बेरहमी से जिंदा जला दिया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी मृतक बच्चे की मां से एकतरफा प्रेम करता था. महिला को सबक सिखाने के लिए उसने उसके बच्चे को किडनैप कर जिंदा जला दिया था.

5 अप्रैल 2022 को किया था किडनैप : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में 2022 में पूर्व पार्षद अशोक बघेल के मकान में मृतक बच्चे के माता पिता और आरोपी किराएदार थे. आरोपी अपनी मां और पत्नी के साथ रहता था, लेकिन कुछ साल पहले ही आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. आरोपी पंचराम अपने पड़ोसी के बच्चे के साथ घुल मिलकर रहता था और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घुमाता था. इस वजह से बच्चे के माता पिता को आरोपी पर किसी तरह का शक नहीं हुआ. लेकिन 5 अप्रैल 2022 की सुबह उसका बच्चा गुम हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

आरोपी को नागपुर से किया था गिरफ्तार : आरोपी ने बच्चे को किडनैप करने के बाद बेमेतरा के श्मशान घाट में मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया था. जिसके बाद आरोपी ने भिलाई में अपनी बाइक को ऑटो डीलर को 15 हजार रुपए में बेच दिया था. ऑटो डीलर के नंबर से ही आरोपी ने मोबाइल से अपनी मां को फोन किया था. मृतक बच्चे के परिजन को इस की जानकारी मिली, तब पूरी बात पुलिस को बताई गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पंचराम को नागपुर से गिरफ्तार किया था

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts