Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

Chhattisgarh : रायपुर : लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान

Abhyuday Bharat News / Mon, Nov 24, 2025 / Post views : 168

Share:

जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। यह उपलब्धि हमारे समृद्ध जनजातीय कला-संस्कृति और जिले के कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है।”

 लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान

मेहनत और संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम
    टीम की सदस्य आरती नेताम, निवासी हरवेल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मेहनत और संघर्ष के बाद हम इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमारी टीम को जहाँ भी बुलाया जाता था, हम पूरे समर्पण से प्रस्तुति देते थे। पंचायत स्तर से शुरू की गई यह यात्रा राज्य स्तर तक पहुँची और हमें राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मान मिला। हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। जिला प्रशासन ने हमें जो अवसर दिए, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।”
उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय मंच पर कोंडागांव की टीम ने जिस नृत्य विधा का प्रदर्शन किया, उसने उपस्थित दर्शकों समेत निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह दल जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पहले ही प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुई थी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts