Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

CHHATISAGARH : रायपुर : मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

Abhyuday Bharat News / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 334

Share:

जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में स्वच्छता दीदियों के पैर पखारे, तो यह सम्मान पाकर स्वच्छता दीदियां भावुक हो उठीं। हजारों लोग इस भावुक और प्रेरक क्षण के साक्षी बने। 

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों को एक अनूठे तरीके से सम्मानित किया। सम्मानित हुईं स्वच्छता दीदियों ने अपने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वच्छता दीदियां और स्वच्छता कमांडोज़ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका कार्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन का अभियान है, जिसमें उनके प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से समाज में साफ-सफाई के कार्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी।

मंच पर सम्मानित हुईं विश्रामपुर की स्वच्छता दीदी पुनीता बाई और कुम्हारी की रानू देवांगन ने कहा कि समाज में अक्सर साफ-सफाई के कार्यों को हेय दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन आज मुख्यमंत्री द्वारा पैर पखारकर किया गया यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। यह हमारे परिश्रम, निष्ठा और लगन का सच्चा पुरस्कार है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से न केवल हमारे कार्य को पहचान मिली है, बल्कि हमारे नगरीय निकायों को सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान भी प्राप्त हुआ है।

बिल्हा की पूजा राठौर और दंतेवाड़ा की वसु राज ने बताया कि वे पिछले आठ वर्षों से इस कार्य से जुड़ी हैं, लेकिन आज जीवन में पहली बार इतना गौरवपूर्ण क्षण आया है। स्वच्छता दीदी शारदा सोनी और किरण सिंह ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आत्मीय आभार प्रकट किया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts