Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: बिलासपुर : CM के काफिले के सामने मासूम को लेकर बैठ गई रेप पीड़िता

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ प्रदेश की न्यायधानी में  रेप पीड़िता ने सीएम काफिले के सामने न्याय की गुहार लगाने मासूम को लेकर बैठ गई... 

CM के काफिले के सामने मासूम को लेकर बैठ गई रेप पीड़िता, बताया- आरोपी पीट रहा, बच्चे के साथ... 
 बिलासपुर जिला के प्रशासनिक महकमें में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा रहा. इसी दरमियाँन उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब सी एम काफिला के सामने न्याय की गुहार लगाते मासूम बच्चे के साथ रेप पीड़िता बैठ गई. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने  इस दरमियान खूब देर तक रोते -बिलखते हुए हंगामा मचाया. और पीडिता ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति  के जेल से छूटने के बाद स्वयं आरोपी एवं  उसका परिवार लगातार महिला को परेशान कर रहा है. महिला के साथ मारपीट कर रहा है. पुलिस के पास शिकायत करने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है. 

ये है मामला

दरअसल शनिवार को सीएम विष्णु देव साय बिलासपुर जिले को करोड़ों रुपये की सौगात देने के लिए पहुंचे थे.सीएम पूरा कार्यक्रम निपटाकर वापस लौट रहे थे. सीएम के गुज़र रहे काफिले के सामने एक महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर बैठ गई. रोती -बिलखती और चीखती रही. इसे देख हड़कंप मच गया. पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे, महिला को समझाकर काफिले के सामने से हटाया. 

रोती- बिलखती महिला ने अफसरों को बताया कि उसके साथ रेप की घटना हुई थी. इस मामले में आरोपी को जेल की सजा हुई थी. चार महीनें तक जेल में रहने के बाद आरोपी छूटा और उसे प्रताड़ित करने लगा.

महिला ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी 19 नवंबर को उसके घर पर पहुंचे. उसके साथ मारपीट करने लगे. महिला ने बताया कि उसने मेरे मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा. बच्चे के मुंह में जननांग डाला. आरोपी की पत्नी चाकू से मेरा  मर्डर करने की कोशिश करने लगी. 

Viral किया नंबर 

महिला ने ये भी बताया कि आरोपी ने मेरा नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इसके बाद कॉल गर्ल समझकर लोगों के कॉल मेरे पास आने शुरू हो गए. पैसों का ऑफर करने लगे हैं. इससे मैं परेशान हो चुकी हूं. पीड़ित महिला ने ये भी बताया कि इसकी शिकायत के लिए 19 तारीख से ही पुलिस दफ्तरों के चक्कर काट रही हूं, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है. कलेक्टर के पास आवेदन  दिया तो अब जाकर एफआईआर दर्ज हुई है.पीड़िता ने एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है. परेशान महिला ने सुसाइड करने की भी धमकी दे दी |

विधायक ने दिया आश्वासन 

सीएम के काफिले के सामने बैठी महिला से बातचीत करने के लिए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी पहुंच गए. उन्होंने पीड़िता से बातचीत की. विधायक ने कहा कि उन्हें इस मामले में न्याय ज़रूर मिलेगा.

एसपी रजनेश सिंह का मामले में कथन 

इस पूरे मामले के संबंध में बिलासपुर के एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि महिला ने पहले शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए अपराध पंजीबद्ध किया था. आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी लेकिन उसे कोर्ट से जमानत मिली है. महिला ने तीन दिन पहले फिर से शिकायत की थी. इसके बाद एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. शिकायत के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस मामले की जांच कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

बहरहाल सीएम् काफिला के सामने इस घटना के घटित होने के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों  के संज्ञान में ये मामला आ चुका है अब देखने वाली बात ये कि पीड़ित महिला की बातों में कितनी सच्चाई है, तथा पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाएगी | यदि पीड़िता की  बातों में सच्चाई है तो ऐसे गंभीर मामले में पुलिस और प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्यवाही किया जाना चाहिए ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके | 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts