Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: छत्तीसगढ़ में आज से नहीं मिलेगा राशन, हड़ताल पर राशन दुकान संचालक

Admin / Tue, Oct 1, 2024 / Post views : 311

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
RATION SHOP SALESMEN ON STRIKE छत्तीसगढ़ में राशन दुकान संचालक आज से हड़ताल पर है. 1 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा. 2 अक्टूबर से ब्लॉक जिला और तहसील स्तर पर राशन दुकान संचालक हड़ताल पर रहेंगे. राशन दुकान सेल्समैन के हड़ताल पर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ सकता है.RATION SHOPS CLOSED CHHATTISGARH

रायपुर: शासकीय राशन दुकानों में काम करने वाले सेल्समैन अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर है. राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नया रायपुर के तूताधरना स्थल पर प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे. 2 अक्टूबर से सभी सेल्समैन ब्लॉक जिला और तहसील स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर रहेंगे.

खाद्य मंत्री से वार्ता के बाद भी नहीं बदला फैसला: राशन दुकानदार के आंदोलन में चले जाने से राशन दुकानों में सभी वर्गों को मिलने वाले राशन का काम पूरी तरह से प्रभावित रह सकता है. सोमवार शाम को राजधानी रायपुर में सेल्समैन संघ के पदाधिकारियों ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से भी मुलाकात की लेकिन बात नहीं बनी. जिसके बाद राशन दुकान संचालकों ने प्रदेशस्तरीय एक दिवसीय हड़ताल पर रहने का फैसला किया.

राशन दुकान संचालकों की 6 मांग: राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के महासचिव विजय धृतलहरे ने बताया की राशन दुकानों में काम करने वाले विक्रेता अपनी 6 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. महासचिव ने यह भी बताया कि सोमवार शाम को रायपुर में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से उनकी मुलाकात हुई. उन्होंने पांच मांगों को संज्ञान में लिया.

2 मांग के संबंध में वित्त विभाग से चर्चा करने के बाद अवगत कराने की बात कही है. उन 2 मांगों के पूरा होने तक राशन दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे.-विजय धृतलहरे, महासचिव, राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ

2 अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर राशन दुकान संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: महासचिव विजय धृतलहरे ने आगे बताया राज्य स्तर पर मंगलवार को हड़ताल के बाद प्रदेश के सभी जिला तहसील और ब्लॉक मुख्यालय में 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राशन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक मशीन ई पाश मशीन को 5 अक्टूबर को सभी राशन दुकानों के सेल्समैन एसडीएम ऑफिस में जमा करा देंगे.

राशन दुकान संचालकों की मांगे:

  1. छत्तीसगढ़ राज्य के सभी दुकान को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन ट्रायल में ई पाश मशीन से बाध्य किया गया है. मशीन की गुणवत्ता बहुत खराब है. सुधार करने के लिए उचित संसाधन नहीं है. सर्वर समस्या के कारण वितरण प्रणाली में गड़बड़ी होते रहती है. इसलिए इसे बदला जाए.
  2. पिछले 5 महीने से राशन दुकान के आवंटन में अनियमित बढ़ती जा रही है. इसलिए भंडारण प्रभावित होता है. दुकानदार और उपभोक्ता के मध्य वाद विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ता है.
  3. राशन दुकानों की दुकानदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. बारदाना की राशि, मार्जिन राशि, वित्तीय पोषण राशि समय पर भुगतान नहीं किया जाता. मार्जिन राशि में 20 वर्षों से एक रुपए की वृद्धि नहीं हुई है. वर्तमान में मार्जिन राशि बहुत कम है. जिसे वृद्धि करके 250 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए. मासिक भुगतान और सहकारिता समूह की विक्रेता को 30 हजार मासिक मानदेय के अलावा राशन दुकान एवं विक्रेता का बीमा सुविधा का लाभ दिया जाए.
  4. राशन भंडारण में गड़बड़ी के कारण दुकान में कमी हो रही है. इसलिए ई पास मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से कनेक्टिविटी के माध्यम से भंडारण कराया जाए और 2 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि दी जाए.
  5. राशन वितरण के अलावा अन्य कार्य को कराने के लिए अलग से पारिश्रमिक दिया जाए.
  6. कोरोना काल में 2 महीने का डीडी की राशि जमा करके फ्री में राशन बंटवाई गई थी. उस राशि का भुगतान दुकानदार को अब तक नहीं किया गया है इसे भी जल्द भुगतान किया जाए.
 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts