Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : खाड़ी युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भर्ती विज्ञापन जारी, इजराइल में होम-बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर निकाली

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 11, 2026 / Post views : 208

Share:

रायपुर। इजराइल और ईरान युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इजराइल में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से राज्य के युवाओं को इजराइल में नौकरी करने का मौका मिल रहा है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत भारत-इजराइल समझौते के अंतर्गत होम-बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।

शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट 2 साल का, रहना-खाना भी मिलेगा मुफ्त

विभागीय जानकारी के अनुसार, चयनित युवाओं का प्रारंभिक अनुबंध दो वर्ष की अवधि का होगा, जिसे आवश्यकता और बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। सैलरी के अलावा, नियोजक द्वारा युवाओं को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

रहना और खाना: कंपनी या नियोजक की तरफ से मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा।

सैलरी इन-हैंड: मेडिकल बीमा, रहने-खाने और अन्य निर्धारित कटौतियों के बाद युवाओं को हर महीने लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये नेट सैलरी मिलेगी।

छुट्टियां और बीमा: मुफ्त चिकित्सा बीमा के साथ-साथ 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश और 16 दिनों की सालाना छुट्टियां मिलेंगी। कार्य सप्ताह में 6 दिन का होगा।

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता और शर्तें)

आयु सीमा- 25 से 45 वर्ष के बीच।

शैक्षणिक योग्यता- न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और इंटरमीडिएट (12वीं) में अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो।

शारीरिक मापदंड- लंबाई 1.5 मीटर से अधिक और वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।

पासपोर्ट- कम से कम 3 वर्ष की वैधता (Validity) वाला पासपोर्ट होना जरूरी है।

अन्य शर्त- अभ्यर्थी ने पहले कभी इजराइल में काम न किया हो।

आवश्यक टेक्निकल सर्टिफिकेट्स (वांछनीय योग्यता)

उम्मीदवारों के पास भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे की ‘ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग’ सहित केयर गिविंग का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा, नीचे दिए गए क्षेत्रों में से किसी एक का प्रमाणपत्र होना चाहिए:

  • जनरल ड्यूटी असिस्टेंट/ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइ

  • जनरल नर्स मिडवाइफ/बीएससी नर्सिंग

  • फिजियोथेरेपी/नर्स असिस्टेंट या मिडवाइफ

कैसे होगा चयन और कहां करें आवेदन?

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और डिजिटल होगी। इसके चरण इस प्रकार हैं:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पोर्टल पर ‘विदेशों में रोजगार होम-बेस्ड केयर गिवर’ का लिंक उपलब्ध है।

सत्यापन और मेडिकल: पंजीयन के बाद दस्तावेजों की जांच, काउंसिलिंग, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस क्लीयरेंस की जाएगी।

इंटरव्यू: इसके बाद इजराइली नियोजक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जाएगा। अंतिम चयन इजराइल के एम्प्लॉयर द्वारा ही किया जाएगा।

रोजगार विभाग की अपील

छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग ने राज्य के सभी पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बिना समय गंवाए ई-रोजगार पोर्टल पर जाकर शीघ्र पंजीयन कराएं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका या विस्तृत जानकारी के लिए युवा अपने नजदीकी जिला रोजगार कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts