Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार। न्यूज़ : प्यार के झूठे सपने दिखाकर शादी से किया इंकार, युवती ने की आत्महत्या, दगाबाज प्रेमी गिरफ्तार...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 121

Share:

बलौदाबाजार। आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दगाबाज प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने युवती को पहले प्यार के झूठे सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाया, जिसके बाद शादी से इनकार कर दिया।

इससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला पुलिस चौकी गिरौदपुरी क्षेत्र का है।

गिरौदपुरी की रहने वाली एक युवती का आरोपी अजय टंडन से प्रेम संबंध था, जिसमें आरोपी द्वारा मृतिका को शादी करने का झांसा देकर पूर्व से प्रेम संबंध स्थापित किया गया। 25 जनवरी 2026 को मृतिका ने आरोपी को अपने घर ग्राम गिरौदपुरी बुलाकर शादी के लिए कहा पर आरोपी अजय टंडन ने मना कर दिया।

इससे क्षुब्ध होकर युवती ने अपने हाथ की कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस दौरान अजय टंडन मौके से भाग गया।

युवती के परिजन इलाज के लिए पहले कसडोल फिर बलौदाबाजार के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान एक फरवरी को युवती की मौत हो गई।

प्रकरण में एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर चौकी गिरौदपुरी में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच में आरोपी अजय टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध स्थापित करने और उसके बाद शादी से इनकार कर देने की बात स्वीकार की। इसके चलते युवती ने आत्महत्या कर ली।

इस मामले में आरोपी अजय टंडन उम्र 31 साल निवासी ग्राम बलौदा ( हसुवा) थाना गिधौरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts