Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कोरबा में सड़क हादसों का कहर, दो अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 173

Share:

👤✍️ By:-Naval Singh

कोरबा। जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क हादसों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को कोरबा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

पहली घटना कटघोरा–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बगदेवा के पास रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रही करतली निवासी नीलम दास मानिकपुरी (55 वर्ष) को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस बल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उचित मुआवजे के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चक्काजाम समाप्त कराया जा सका।

दूसरी घटना रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे दर्री मुख्य मार्ग पर हुई। दर्री बाजार से सब्जी लेकर मोपेड से कोहड़िया लौट रही मां-बेटी को तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद भी स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क पर चक्काजाम कर दिया गया।

जिले में सड़क हादसों का प्रमुख कारण तेज रफ्तार वाहन बनते जा रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग द्वारा इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए गए हैं, जिनकी मदद से वाहनों की गति मापकर चालानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 3000 से अधिक वाहनों से 30 लाख 54 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 374 लोगों में से करीब 250 लोगों, यानी लगभग 70 प्रतिशत की मौत का कारण ओवरस्पीडिंग रही। औद्योगिक जिला होने के कारण कोरबा की सड़कों पर कोयला, एल्युमिनियम, राखड़ समेत अन्य सामग्री ढोने वाले भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 2025 में जिले में कुल 885 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 770 लोग घायल हुए और 374 लोगों की जान चली गई। औसतन जिले में हर दिन एक व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गंवा रहा है, जो सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts