Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कार में 75 लाख रुपये कैश बरामद, ओडिशा से आ रहे थे पैसे, महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 17, 2026 / Post views : 220

Share:

महासमुंद पुलिस के चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 75 लाख कैश बरामद किया है। पैसा ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम ने एक कार से 75 लाख रुपये बरामद किया है। गाड़ी ओड़िशा के कांटाबांजी से रायपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में कैश सप्लाई किया जा रहा है। गाड़ी में दो लोग सवार थे।

पुलिस ने जब दोनों से कैश के बारे में पूछा गया तो वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर लिए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूछताछ में कार ड्राइवर ने बताया कि ये पैसे रायपुर के सोना -चांदी व्यापारियों के हैं। कुछ 60 व्यापारियों को ये पैसे देने थे। लेकिन वैध डॉक्यूमेंट नहीं होने के कारण कार्रवाई की गई।

कितने की सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार, कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम इसकी जांच करेगी। दोनों आरोपियों के नाम राजेन्द्र महानंद और महाप्रज्ञ जैन है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं।

500 के नोट के बंडल

पुलिस को जांच में 500-500 सौ नोट का बंडल मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 100-100 नोटों के कुल 150 बंडल बनाए गए थे। पुलिस ने टेमरी नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से एक सफेद गाड़ी आ रही थी। कार ड्राइवर की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के मुंडापला निवासी राजेंद्र महानंद के रुप में हुए है। जबकि बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कांटाबांजी निवासी महाप्रज्ञ जैन बताया है।


हर बंडल में 100 नोटें थीं

जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे एक नीले रंग के बैग से 75 लाख रुपए नकद बरामद हुए। ये 500-500 रुपए के नोटों के 150 बंडल थे, जिनमें हर एक बंडल में 100 नोट शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पैसे कहां से आ रहे हैं और कहां पहुंचाने थे। फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।


Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts