Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बांगो परियोजना की वितरक नहरों के लिए 8.34 करोड़ रुपए स्वीकृत, सिंचाई सुविधा होगी बेहतर

Abhyuday Bharat News / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 152

Share:

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग द्वारा हसदेव बांगो परियोजना की वितरक नहरों के विभिन्न कार्यों के लिए कुल 8 करोड़ 34 लाख 54 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह राशि जांजगीर-चांपा जिला के विकासखंड पामगढ़ क्षेत्र में संचालित परियोजना से जुड़ी वितरक नहरों के सुधार और उन्नयन कार्यों पर खर्च की जाएगी। स्वीकृत कार्यों में अकलतरा शाखा नहर के अंतर्गत डुमरपाली, हेड़सपुर और डुड़गा वितरक नहरों तथा उनके माइनरों की क्षतिग्रस्त लाइनिंग की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके लिए 4 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इन कार्यों के पूर्ण होने से परियोजना के रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 2493 हेक्टेयर में 280 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति हो सकेगी और पूरे निर्धारित क्षेत्र में प्रभावी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा अकलतरा शाखा नहर के आर.डी. 19 किलोमीटर पर स्थित स्केप के उन्नयन और नाला ट्रीटमेंट कार्य के लिए भी 4 करोड़ 23 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

जल संसाधन विभाग ने सभी स्वीकृत कार्यों के निष्पादन के लिए मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। विभाग के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और प्रभावी हो जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts