Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ :-कोरबा न्यूज़ : कोरबा में कथा के बीच बवाल: रील बनाने और मुलाकात को लेकर भक्तों में भिड़ंत...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 289

Share:

कोरबा। शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा जहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटा रही है, वहीं एक विवाद ने पूरे आयोजन की चर्चा का रुख बदल दिया है। कथा से अधिक अब भक्तों के बीच हुई झड़प सुर्खियों में है।

जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन में ठहरे हुए हैं। बीती रात विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेता अमरजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इसी दौरान कथित तौर पर स्थानीय कारोबारी बसंत अग्रवाल के समर्थकों ने उन्हें रोक दिया।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया रील बनाने और बाबा से पहले मुलाकात करने को लेकर हुई। धीरे-धीरे यह बहस प्रतिष्ठा का विषय बन गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और धक्का-मुक्की से होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई, जिससे शहरभर में इस विवाद की चर्चा होने लगी।

इस पूरे मामले पर कटघोरा थाना प्रभारी डीएन तिवारी ने बताया कि उन्हें आपसी विवाद की सूचना मिली है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, जहां एक ओर कथा कार्यक्रम जारी है, वहीं दूसरी ओर इस विवाद ने आयोजन की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब यह चर्चा कर रहे हैं कि आस्था के मंच पर इस तरह के विवाद कहीं न कहीं सामाजिक संतुलन को प्रभावित करते हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts