Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

सरगांव न्यूज़ : श्रावण के अंतिम सोमवार को केदार द्वीप में विधिवत रूद्राभिषेक पूजन सम्पन्न

Abhyuday Bharat News / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 235

Share:

भूतनाथेश्वर महादेव की आराधना में डूबा हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप

सरगांव -श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू द्वारा पारंपरिक आस्था और भक्ति के साथ भगवान भूतनाथेश्वर शिवलिंग का पूजन, रूद्राभिषेक एवं अभिषेक-अर्चना संपन्न की गई।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की श्रृंखला के अंतिम आयोजन में भक्तों का विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना का आयोजन प्रातः शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ को पंचामृत, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घृत तथा सुगंधित जल से स्नान कराकर बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूलों और भस्म से श्रृंगारित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने 'ॐ नमः शिवाय' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से वातावरण को शिवमय बना दिया।

समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने जानकारी दी कि बीते 12 वर्षों से निरंतर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रूद्राभिषेक और विशेष पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है क्षेत्र में धार्मिक परंपराओं का संरक्षण और शिवभक्ति को जन-जन तक पहुंचाना।

आज के पूजन कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, संतोष तिवारी, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, परस साहू, जीवन लाल कौशिक, प्रदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भूतनाथेश्वर से क्षेत्र की समृद्धि, वर्षा की अनुकूलता और जनकल्याण की कामना की।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति भाव से भरा वातावरण बना रहा। श्रद्धालुजन दिनभर मदकू द्वीप में रुक कर धर्म, ध्यान, शिव भजन और भक्ति गीतों का रसास्वादन करते रहे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts