Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: भागो भागो हाथी आया! लोगों में दहशत

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 35 हाथियों का दल फिर से ग्रामीण इलाके में पहुंच गया है। सरगुजा के प्रतापपुर क्षेत्र से जिले के बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गायबुड़ा में हाथियों के बडे़ झुंड के घुस आने से क्षेत्र के ग्रामीण रतजगा को मजबूर हो गए हैं।

जशपुर जिले में रविवार की रात को पड़ोसी जिले सरगुजा के प्रतापपुर क्षेत्र से जिले के बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गायबुड़ा में 35 हाथियों के बडे़ झुंड के घुस आने से क्षेत्र के ग्रामीण रतजगा को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों के द्वारा एकजुट हो हाथियों को भगाने मशाल का उपयोग किया जा रहा है।

यहां हाथियों के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। क्योकि इस समय किसान अपने खेतों में धान की तैयार हो चुकी फसल की कटाई-मिसाई और उसे ढोने के काम में जोर-शोर से लगे हैं, ऐसे समय में हाथियों का इलाके में आना उनके लिए किसी बड़ी आफत से कम नहीं है।

ज्ञात हो कि रविवार की शाम सरगुजा क्षेत्र से आए 35 हाथियों का झुण्ड 

 बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गायबुडा पहुंचा। यहां गनैयापाठ स्थित नाला में हाथियों की आवाज सुन ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले एकजुट हो सुरक्षित स्थान पर जाना मुनासिब समझा। उसके बाद ग्रामीणों ने मशाल जलाया और वाहनों के हॉर्न सहित तेज आवाज कर हाथियों को जंगलों की तरफ भगाने के प्रयास में जुट गए। बताया जा रहा है हाथियों को भगाने ग्रामीण सोमवार को भी भारी जद्दोहजद कर रहे है। ग्रामीणों ने हाथियों के आगमन की सूचना वन अमला को दिया है।

बगीचा में दो दिन से भटक रहा था हाथियों का झुंड

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 35 हाथियों का दल  सरगुजा क्षेत्र से उनके तरफ विचरण करते हुए पहुंचा है। गत दो दिनों से यह हाथियों का झुंड बगीचा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ी, सारूढाब, सोनगेरसा के जंगलों में था, जो रविवार को गायबुडा पंचायत में प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों के द्वारा हाथियों को भगाने प्रयास किया जा रहा है साथ ही एहतियात के तौर पर ध्यान दिया जा रहा है कि सभी व्यक्ति पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

ग्राम पंचायत की सरपंच कौशल्या बाई ने बताया कि ग्रामीणों को सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतने संपूर्ण जानकारी दे दी गई है, सभी ग्रामीण एकजुट होकर। हाथी भगाने में जुटे हैं। गायबुडा वन समिति अध्यक्ष राजू यादव सहित वन विभाग अंतर्गत नाका और उनकी टीम सहित वन विभाग की विभिन्न ग्राम समितियों ने मोर्चा संभाल लिया है। हाथियों से सुरक्षा के उपाय और सूचनाओं को वन विभाग ग्रामीणों से लगातार साझा कर रहा है।

 हाथियों के मूवमेंट पर विभाग की नजर

अशोक सिंह रेंजर बगीचा ने बताया कि दो दिनों से लुण्ड्रा क्षेत्र से हाथियों का दल यहां प्रवेश किया है। हाथियों के लोकेशन पर लगातार नजर बनाया गया है।, इस वक्त वन विभाग की दो टीम क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक कर समझाइश देने में जुटी है, साथ ही हाथियों से संबंधित समुचित सूचनाएं लगातार ग्रामीणों तक पहुंचा उन्हें सुरक्षा के लिहाज से बताया जा रहा है कि जंगलों की तरफ न जाएं और जिस जगह घर में अनाज का भंडारण किया गया है वहां भी न रहें।

हाथियों को ग्राम में घुसने से रोकने और जंगलों की तरफ वापस भेजने में हाथी मित्रदल की टीम, वन रक्षक समिति, ग्राम की विभिन्न समितियां, नाका सहित वन विभाग की टीम मौके पर डटे हुए हैं। वन विभाग की तरफ से धर्मेंद्र साय पैंकरा, जितेंद्र सिंह, उमेश पैंकरा, शंकर प्रधान, केदार यादव, अनिल टोप्पो, राजेंद्र भगत मौके पर डटे हुए हैं।

हाथियों को गरियापाठ के जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास

क्षेत्र के नाका जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाथियों को गरियापाठ के जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फटाका फोड़ कर आवाज किया जा रहा है, साथ ही गाड़ी और टॉर्च का रोशनी किया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को भगाने वन विभाग जुटा हुआ है। ग्राम पंचायत गायबुडा के सरपंच पति रामलाल राम ने बताया कि हाथियों के आने की जानकारी बन विभाग को दे दी गई है। वन अमला इस समय वाहनों और टॉर्च की रोशनी के माध्यम से हाथियों को भगाने जुटा हुआ है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts