Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ :- कोरबा न्यूज़ : कोरबा की लोकप्रिय महापौर संजू सिंह राजपूत, बढ़ती लोकप्रियता के बीच मिल सकता है राज्य मंत्री का दर्जा

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 17, 2026 / Post views : 146

Share:

स्वच्छता में राष्ट्रीय अवार्ड, रोज 200 से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान – बिना प्रचार के कर रहीं जनसेवा

कोरबा :- नगर निगम कोरबा की महापौर संजू सिंह राजपूत की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। स्वच्छता और जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों की चर्चा अब केवल कोरबा या जिले तक सीमित नहीं रही, बल्कि दिल्ली तक उनके काम की सराहना हो रही है। स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड भी मिल चुका है।

महापौर के निवास पर प्रतिदिन लगभग 200 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जहां संजू सिंह राजपूत स्वयं लोगों की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश देती हैं। खास बात यह है कि वह अपने इन कार्यों का सोशल मीडिया या प्रिंट मीडिया में प्रचार नहीं करतीं, बल्कि चुपचाप लोगों की सेवा में लगी रहती हैं।

शहर में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महापौर ने हाल ही में एक नई पहल करते हुए समस्या समाधान बॉक्स की व्यवस्था शुरू की है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और साकेत भवन में लगाए गए इन बॉक्स में नागरिक पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी शिकायतें डाल सकते हैं, जिनका 24 घंटे के भीतर समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है।

महापौर संजू सिंह राजपूत ने पिछला चुनाव करीब 50 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीतकर अपनी मजबूत जनाधार का परिचय दिया था। अब उनकी बढ़ती लोकप्रियता और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में उन्हें महापौर के साथ राज्य मंत्री का दर्जा भी मिल सकता है।

फिलहाल शहर में उनकी पहचान एक ऐसी जनप्रतिनिधि के रूप में बन रही है, जो बिना प्रचार के लगातार जनसेवा में जुटी हुई हैं और लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts