Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: प्रभारी सचिव ने की जिला अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा ,

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 ज़िले में किसानों की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए धान के साथ-साथ अन्य व्यवसायिक फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए: डॉ. सी. आर. प्रसन्ना अधिकारी लाभार्थियों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समझकर उनका समाधान करें,ताकि योजनाओं का असर प्रभावी हो बेमेतरा: सचिव, सहकारिता विभाग, गृह एवं जेल तथा ज़िला प्रभारी सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष न में जिला अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए। डॉ. प्रसन्ना ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले और इसके लिए विभागों को अपनी कार्यशैली को अधिक पारदर्शिता और जिम्मेदारी से अपनाना चाहिए। डॉ. प्रसन्ना ने बैठक में स्पष्ट किया कि शासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का उद्देश्य समाज के सबसे वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन इस तरह करें कि हर लाभार्थी को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। योजनाओं की कार्यवाही को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार काम करना सभी का दायित्व है । कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विभिन्न प्रभारी सचिव का पुष्प गुच्छ एसई स्वागत किया । विभागों की संक्षिप्त जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत  टेकचन्द्र अग्रवाल, एडीएम श्री प्रकाश भारद्वाज,सहित ज़िले के सभी एसडीएम और ज़िला अधिकारी उपस्थित थे। ज़िला पंचायत की समीक्षा करते हुए कहा की हर पत्र हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास और समय पर किस्त की राशि मिल जाये। क्योंकि देर से मिलने पर संबंधित हितग्राही को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। भूमिहीन श्रमिकों के डाटा की जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने कहा । उन्होंने कहा कि भूमिहीन व्यक्ति का नरेगा जब कार्ड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभान्वित करना और उनकी स्थिति को मजबूत बनाना प्राथमिकता में शामिल है। ज़िले में किसानों की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए धान के साथ-साथ अन्य व्यवसायिक फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा दलहन और तिलहन की फसलों को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। यहाँ सोयाबीन का भी विकल्प अच्छा है।किसानों को इसका लाभ सुनिश्चित कर खेती के लिए उन्हें प्रेरित करें। प्रभारी सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने धान ख़रीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी केंद्रों और में पक्के चबूतरे हो । जिस केंद्र में नहीं है वहां बनवाये। ड्रेनेज सिस्टम हो। धन बेचने आने वाले किसानों को किसी भी तरीक़े की दिक़्क़त या समस्या का सामना ना करना पड़े।उन्होंने बरदाना,उपकरण सामग्री आदि की भी जानकारी ली। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना, उनकी सुविधा का ध्यान रखना और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुँचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सचिव ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें ताकि समाज में विश्वास की भावना बनी रहे और लोग शासन पर भरोसा कर सकें। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और जमीनी हकीकत से जुड़ी चुनौतियों को समझें। सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि जिला अधिकारियों को लाभार्थियों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समझकर उनका समाधान करना चाहिए ताकि योजनाओं का असर प्रभावी हो। इसके साथ ही, उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात की। उन्होंने शत प्रतिशत स्कूलों बच्चों के जाति प्रमाण पत्र दो माह के भीतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेजों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए । डॉ. प्रसन्ना ने अधिकारियों से को कहा कि वे आम नागरिकों से संवाद बढ़ाएँ और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए कदम उठाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत सरकारी सब्सिडी, पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य लाभकारी योजनाओं में पात्र लोगों को समुचित लाभ पहुँचाने में अधिकारी तत्पर रहें।अंत में, सचिव ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जनता की सेवा को प्राथमिकता दें और पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। समाचार संकलन : अनिल बघेल, बेमेतरा 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts