Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: हिंदू धर्म : चुनौतियां और संभावनाएं पर व्याख्यान 25 को,  मुख्य वक्ता होंगे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन

Admin / Fri, Aug 23, 2024 / Post views : 221

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 वन्दे मातरम मित्र मण्डल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर होगा कार्यक्रम बिलासपुर। वन्दे मातरम मित्र मण्डल बिलासपुर की स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 अगस्त को सिम्स ऑडिटोरियम में व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। हिंदू धर्म : चुनौतियां और संभावनाएं विषय को लेकर होने वाले व्याख्यान के मुख्य वक्ता सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन होंगे। अध्यक्षता डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना क्षेत्र संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करेंगे। वन्दे मातरम मित्र मण्डल के संयोजक महेंद्र जैन ने शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में बताया कि व्याख्यान में सामाजिक व सेवा कार्यों से जुड़े धार्मिक व संस्थाएं शामिल होंगी। नगर के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़ेंगे। अनेक संस्थाएं अधिवक्ता जैन के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। हाईकोर्ट से 50 गाड़ियों का काफिला उनकी अगवानी करेगा। सिम्स चौक पर सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में आतिशबाजी व पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया जाएगा। सिम्स चौक से सिम्स आडिटोरियम तक रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि 32 मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है। संयोजक जैन ने बताया कि संगठन में लगभग तीन हजार सदस्य हैं। विगत 158 सप्ताह से प्रत्येक रविवार को बिलासपुर के अलग अलग वार्ड-मोहल्ले में समिति की नियमित बैठक हो रही है। श्री जैन ने बताया कि प्रति मंगलवार 32 मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। इस दौरान 200-250 तक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। समाज को मंदिर से जोड़ने के साथ वर्तमान पीढ़ी को भी संस्कारित करने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा शहर के उद्यानों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने का अभियान भी जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts