Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कोरबा में सनसनीखेज हमला: ब्रेकअप के तनाव में युवक ने राह चलती युवती पर किया चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 114

Share:

कोरबा। शहर के पंचवटी इलाके में ड्यूटी पर जा रही एक युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने यह वारदात गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के तनाव में आकर की थी।

यह घटना 27 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे की है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस निवासी आशा खेवरार पैदल अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। करीब एक महीने तक चली जांच में पुलिस ने 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

आखिरकार पुलिस ने पुरानी बस्ती धनवार पारा निवासी शक्ति कुमार साहीस (19) और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

घटना वाले दिन वह चाकू लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने निकला था।

रास्ते में उसने आशा खेवरार को मोबाइल पर बात करते देखा और उसे अपनी गर्लफ्रेंड जैसा समझते हुए गुस्से में हमला कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts