Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: शाला त्यागी बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Share:
ABN Express News 24x7    मुंगेली। विकासखंड स्रोत कार्यालय, मुंगेली में समग्र शिक्षा मुंगेली और ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के सहयोग से शाला त्यागी बच्चों के अनुदेशकों और मेंटर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के कलेक्टर श्री राहुल देव और जिला शिक्षा अधिकारी  घृतलहरे के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।   इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस जोड़ना है। इसमें उन बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने किसी कारणवश विद्यालय छोड़ दिया है या जिनकी शिक्षा में रुचि समाप्त हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान अनुदेशकों और मेंटर्स को बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाने और उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया गया।   कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी  आकाश सिंह परिहार, ह्यूमना संस्था के प्रतिनिधि  प्रमोद दिवाकर और  दौलत बघेल के साथ जिले के कई शिक्षक और अनुदेशक उपस्थित थे। उन्होंने "कदम" कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला, जो शाला त्यागी बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप अध्ययन के लिए तैयार करने पर केंद्रित है। ह्यूमना संस्था के प्रतिनिधियों ने कदम टूल किट का विस्तारपूर्वक परिचय दिया और बताया कि इसे बच्चों की अधिगम क्षमता को सुधारने के लिए कैसे प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है।   कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार, सभी शाला त्यागी बच्चों को स्कूल बैग, उच्च गुणवत्ता की कॉपियाँ, पेन, पेंसिल, कम्पास बॉक्स, स्केच पेन, और पानी की बोतल सहित आवश्यक टूल किट प्रदान की जाएगी। इन सामग्रियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।   कार्यक्रम के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी  आकाश सिंह परिहार ने कहा कि यह कार्यक्रम उन बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होगा, जो अधिगम स्तर में पिछड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों को कम समय में अपनी कक्षा के अनुरूप तैयार करने और शिक्षा में रुचि बढ़ाने में मदद करेगी।   कार्यक्रम में यह भी चर्चा की गई कि बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। शिक्षकों और अनुदेशकों को निर्देश दिया गया कि वे अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करें।   कलेक्टर राहुल देव ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने में मदद करेगा, बल्कि उनके समग्र विकास में भी सहायक होगा। जिला शिक्षा अधिकारी  घृतलहरे ने इसे एक सफल और दूरदर्शी पहल बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित पक्षों को बधाई दी।   यह कार्यक्रम शाला त्यागी बच्चों के लिए शिक्षा की दिशा में एक नई शुरुआत है। समग्र शिक्षा, ह्यूमना संस्था, और जिले के शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts