Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

नेपाल के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत में, पुराना राग दोहराते हुए फिर कहा- ‘कालापानी-लिपुलेख हमारी जमीन’

विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

सूचना

: बीजापुर में माओवादियों पर सुरक्षाबलों का स्ट्राइक, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर करीब 22 को मार गिराया

Admin / Wed, May 7, 2025 / Post views : 179

Share:

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है। बुधवार सुबह जवानों ने करीब 22 माओवादियों को मार गिराया है। अभी तक 18 शव बरामद किए गए हैं और मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की टीम माओवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों के विरुद्ध चल रहे एक बड़े ऑपरेशन संकल्प (Operation Sankalp 2025) में सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बुधवार तड़के सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने करीब 22 माओवादियों को मार गिराया है। अब तक घटनास्थल से 18 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, मुठभेड़ अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मारे जाने वाले माओवादियों (Bijapur Naxal News) की संख्या और भी बढ़ सकती है।

दिल्ली स्थित सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह स्वयं इस आपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल और बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार जवान इस ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इस आपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), कोबरा बटालियन और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के बहादुर जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस घटनाक्रम से नक्सली गतिविधियों (Bijapur Maoist encounter) के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलने की संभावना है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। अदम्य साहस : घायल जवान को बचाते सहायक कमांडेंट बने निशाना, गंवाना पड़ा पैर

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में माओवादियों के विरुद्ध बीते दो सप्ताह से जारी निर्णायक लड़ाई में रविवार को हुए आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में घायल जवान को बचाते हुए सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे गंभीर रूप से घायल हो गए।

लड़ाई के दौरान अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना वे विस्फोट में घायल साथी को बचा रहे थे, तभी एक और आईईडी फटा जिसके चपेट में आकर उनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

सीआरपीएफ के अनुसार घायल कमांडेंट को एयरलिफ्ट कर रायपुर और फिर वहां से दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों को संक्रमण और रक्तस्त्राव को रोकने उनका बायां पैर काटना पड़ा। सागर बोराडे अभी आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन डाक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है। वे अद्भुत जीवटता और मानसिकता का परिचय दे रहे हैं

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts