Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज़ : जेब में रखे मोबाइल के फटने से झुलसा छात्र, इस कंपनी का था मोबाइल…

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 29, 2026 / Post views : 121

Share:

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र राम कश्यप के साथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच पढ़ाई खत्म करने के बाद वह खाना खाने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान उनके साथ मौजूद दोस्त शिवेंद्र सिंह ने देखा कि उनकी पैंट की जेब से अचानक धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया और जेब में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

Mobile Blast: जेब में रखे मोबाइल के फटने से झुलसा छात्र, इस कंपनी का था मोबाइल…

मोबाइल ब्लास्ट से हाथ-पैर झुलसे

बताया जा रहा है कि छात्र के पास वन प्लस कंपनी का मोबाइल था, जो अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में छात्र को दाहिने पैर और दोनों हाथों में गंभीर जलने की चोटें आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छात्र ने तुरंत अपनी पैंट उतार दी, जबकि उसके दोस्त ने आग बुझाने में मदद की। उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग और फैल सकती थी। छात्र को उसके साथियों ने अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया।

कंपनी से की शिकायत, जांच की मांग

घटना के बाद छात्र के दोस्त ने मोबाइल कंपनी में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोबाइल में ब्लास्ट किस कारण हुआ, लेकिन शुरुआती तौर पर बैटरी फटने की आशंका जताई जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts