ब्रेकिंग
सूचना
छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलोंकी शुरुआत साल 2020 से हुई थी। राज्य में अभी आत्मानंद स्कूलों की संख्या करीब 751 है। दरअसल, गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर के प्राचार्यों की बैठक लेकर स्कूलों की समीक्षा की थी। इस दौरान शासन की ओर से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूल के प्राचार्यों को छात्रों से फीस लेने संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई थी।
आत्मानंद स्कूल में बढ़ने वाले बच्चों को देने पड़ेगी फीस
प्राचार्य और शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद फैसला
छात्रों को हर साल देने पड़ सकते हैं 1500 रुपये
शिक्षा मंत्री ने कहा स्कूल की छवि से नहीं होगा समझौता
बैठक में शिक्षा मंत्री ने प्राचार्यों से कहा कि राज्य में आत्मानंद स्कूलों की जो पॉजिटिव इमेज बनी है उसे बनाए रखना अनिवार्य है। स्कूल की छवि के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में स्कूल के अनुदान को बढ़ाने के बारे में भी जानकारी दी गई है। सरकार ने स्कूलों को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का फैसला किया है। पहले इस राशि में कटौती गई गई थी।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन बच्चों को अभी से प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभी से गाइड किया जाए। इसके साथ ही स्कूल परिसर में मोबाइल के उपयोग पर कमी लाने की बात कही गई है।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन