Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : 25 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Abhyuday Bharat News / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 165

Share:

कोरिया जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक सब इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पुलिस अधिकारी मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर किसान से पैसे मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार, पोड़ी चौकी में पदस्थ अब्दुल मुनाफ और एएसआई गुरु प्रसाद यादव ने गांव के किसान से मामला रफा-दफा करने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी। किसान की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को पकड़ लिया।

 मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत

ग्राम पोड़ी निवासी किसान सत्येंद्र प्रजापति के यहां निर्माण कार्य के दौरान मजदूर के बेटे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने किसान को आपराधिक केस में फंसाने की धमकी दी और बचाने के बदले पैसे मांगे।

किसान के अनुसार, रकम ज्यादा होने पर उसने देने से मना किया तो उसे मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद किसान ने ACB में शिकायत दर्ज करा दी।

 जाल बिछाकर की गई कार्रवाई

24 फरवरी को किसान जब पैसे देने पोड़ी चौकी पहुंचा, तो पहले से मौजूद ACB की टीम ने केमिकल युक्त नोटों के साथ ट्रैप कर सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी लगातार रिश्वत लेने से इनकार करता रहा।

 एएसआई की भी गिरफ्तारी

मामले में शामिल एएसआई को बाद में अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया। ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts