Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

नेपाल के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत में, पुराना राग दोहराते हुए फिर कहा- ‘कालापानी-लिपुलेख हमारी जमीन’

विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

सूचना

: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी में हड़कंप , निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की सियासत में भूचाल आ गया है।

Admin / Thu, Jan 16, 2025 / Post views : 159

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

ईडी की रायपुर इकाई द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत शराब घोटाले के सिलसिले में रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाने के दो दिन बाद लखमा की गिरफ्तारी हुई। 28 दिसंबर को, ईडी ने छह बार के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के आवासीय परिसरों के साथ-साथ उनके बेटे हरीश लखमा और अन्य करीबी सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा।

  1. प्रवर्तन निदेशालय ने किया कोर्ट में किया पेश, -2161 करोड़ का है शराब घोटाला।

  2. बुधवार को ईडी ने तीसरी बार बेटे के साथ पूछताछ के लिए 11 बजे बुलाया था।

  3. कवासी लखमा को 50 लाख रुपये हर महीने कमीशन के रूप में मिलते थे।

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद कवासी लखमा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। 21 जनवरी को पेश किया जाएगा।

बुधवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया था, इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई। ईडी ने लखमा के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच शुरू की थी, और अब उनके बैंक खाते, संपत्तियों सहित अन्य वित्तीय जानकारी को खंगाले। जिससे कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।

ईडी की जांच के अनुसार, लखमा पर आरोप है कि उन्होंने शराब घोटाले के जरिए अवैध रूप से करोड़ों रुपये कमाए। आरोप यह भी है कि लखमा को शराब घोटाले की अवैध कमाई के रूप में प्रति माह 50 लाख रुपये का कमीशन मिलता था।

इस घोटाले में अन्य प्रमुख आरोपितों में आबकारी विभाग के अधिकारी, व्यवसायी और कई उच्च सरकारी कर्मी शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब की बिक्री की गई थी, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हुआ।

ईडी ने 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है. वहीं, लखमा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी में नाराजगी है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इस मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.  टीएस सिंह देव ने लिखा- 'कवासी लखमा जी की गिरफ्तारी बीजेपी की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है. विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उनपर जबरन दबाव बनाना, भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया. इस संघर्ष के समय में हम सभी अपने साथी कांग्रेस नेता कवासी लखमा जी के साथ खड़े हैं'.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts