Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ :- सरगुजा न्यूज़ : दुल्हन चढ़ी घोड़ी, फूट-फूटकर रोया दूल्हा, विदाई के बाद अब बनेगा 'घर जमाई', छत्तीसगढ़ की इस अनोखी शादी ने किया भावुक

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 296

Share:

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक अनोखी शादी हुई है। इस शादी में दूल्हे की जगह बारात लेकर दुल्हन पहुंची। विदाई दूल्हे की हुई और वह फूट-फूटकर रोया। शादी में किसी ने दहेज नहीं लिया।

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक अनोखी शादी हुई है। आमतौर पर दूल्हे बारात लेकर दुल्हन के घर जाते हैं और उसकी विदाई होती है। लेकिन यहां दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे की विदाई हुई। विदाई के दौरान दूल्हा रोया भी। जिसे देखकर वहां मौजूद दुल्हन की आंख में भी आंसू आ गए। शादी के बाद अब दूल्हा ससुराल में घर जमाई बनकर रहेगा।

दरअसल, मामला मैनपाट ब्लॉक के सुपलगा गांव का है। दुल्हन का नाम देवमुनी एक्का है। वह चार बहनें हैं। उसका कोई भाई नहीं है। जबकि पिता इलाके के बड़े किसान हैं। पिता को अपनी बेटी के लिए ऐसे दूल्हे की तलाश थी जो शादी के बाद घर जमाई बनकर रह सके और बेटे को फर्ज को निभा सके। जिसके बाद देवमुनी एक्का का शादी सुपलगा गांव के बिलासुस से तय हुई।

घर जमाई बनने को राजी हुआ दूल्हा

बिलासुस बरवा और उसके परिवार ने घर जमाई बनने के लिए सहमति दे दी। इस सहमति के बाद दोनों की शादी तय हुई। बिलासुस की शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी के लिए देवमुमी एक्का बारात लेकर बिलासुस के घर पहुंची यहांशादी की सारी रस्में निभाई गईं। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे की विदाई हुई।

  • छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में हुई अनोखी शादी

  • दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन

  • विदाई में फूट फूटकर रोया दूल्हा, पहुंचा ससुराल

  • अब ससुराल में घर जमाई बनकर रहेगा दूल्हा

  • 15 अप्रैल की शादी

    शादी 15 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई थी। दुल्हन के गांव पैगा से बारात निकाली और गाजे बाजे के साथ दूल्हे के गांव पहुंची। दूल्हे पक्ष ने बारात का स्वागत किया और रीति-रिवाज से शादी की रस्में निभाई गईं। विदाई के समय दूल्हा और उसके परिवार वाले फूटफूटकर रोने लगा। दूल्हे को लेकर वापस दुल्हन के घर के लिए रवाना हो गई।

नहीं लिया कोई दहेज

लड़कों के परिजनों ने बताया कि इस शादी में किसी भी पक्ष के द्वारा दहेज की बात नहीं की गई। दुल्हन के पिता मोहन एक्का ने कहा कि यह अनोखा कदम उठाया गया है और खुद बारात लेकर लड़के के घर पहुंचे। वे दूल्हे को अपने घर ले जाकर बेटे की तरह रखेंगे। वहीं, इस तरह की शादी देख बहुत से लोग भावुक हो गए।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts