ब्रेकिंग
सूचना
वर्दी की आड़ में देशी शराब का अवैध कारोबार संचालित कर रहा, बिलासपुर पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक
मोपका पुलिस ने सूचना के आधार पर एक कार में 5 बोरे में भरी लगभग 10 पेटी शराब को जब्त किया। गिरफ्तार युवक ने खुलासा किया कि वह मोपका देशी शराब दुकान के पास चखना दुकान लगाता है और जब्त शराब सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक को देने जा रहा है। मोपका पुलिस कार को जब्त कर फरार आरक्षक की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार मोपका पुलिस ने शराब तस्करी की सूचना पर एक कार को रोक कर जांच की तो उसमें 5 बोरे में रखा लगभग 10 पेटी देशी प्लेन महुआ शराब 480 नग पुलिस को मिला। पुलिस की पूछताछ में कार में सवार युवक ने अपना नवीन उर्फ भज्जी पिता रामकिशोर बोले (34) निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने व मोपका शराब दुकान में चखना दुकान लगाने की जानकारी दी। कार क्रमांक सीजी 28 पी 6742 चालक ने अपना नाम बलराम पिता जरहू यादव (51) निवासी टिकरापारा ऑटो चालक होना बताया। दोनों ने बताया कि पुलिसकर्मी नील कमल राजपूत के कहने पर उससे 45 हजार रुपए लेकर उसकी कार सीजी 28 पी 6742 से दोनों शराब लेकर पहुंचाने के लिए जा रहे थे। मोपका पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि आरक्षक नील कमल राजपूत सकरी थाने में पदस्थ है। क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार चलाता है। मोपका पुलिस ने संदेहियों के कथन पर आरक्षक नील कमल राजपूत को पकड़ने के लिए टीम को रवाना किया। मोपका पुलिस द्वारा शराब व कार जब्त होने की जानकारी लगते ही आरक्षक ड्यूटी से फरार हो गया। मोपका पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर आरक्षक नील कमल राजपूत को भी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त होने का दोषी बनाया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन