Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

Abhyuday Bharat News / Fri, May 15, 2026 / Post views : 5

Share:

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति धीरे-धीरे “अघोषित आपातकाल” जैसी होती जा रही है, जहां आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन संकट से जूझ रही है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वानों पर निशाना साधते हुए कहा कि सोना न खरीदने, विदेश यात्रा टालने और गैस-तेल के उपयोग में कटौती जैसी अपीलें आम लोगों के “जख्मों पर नमक” छिड़कने जैसी हैं। उनका आरोप था कि सरकार लोगों को राहत देने के बजाय केवल सलाह देने तक सीमित है।

अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो महीनों से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। वहीं किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है।

उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन भंडारण को लेकर भी सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकटों के समय सरकार कमजोर नजर आती है, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट पर ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts