Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

महसमुंद न्यूज़ : पांच साल पुराने विवाद का खौफनाक अंजाम सामने आया।

Abhyuday Bharat News / Mon, Oct 6, 2025 / Post views : 176

Share:

पांच साल पुराने विवाद का खौफनाक अंजाम सामने आया। महासमुंद नेशनल हाईवे पर आरोपी अमन अग्रवाल ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 4 अक्टूबर को नेशनल हाईवे-353 पर एक खौफनाक वारदात हुई। रात करीब 8 बजे स्कूटी पर घर लौट रहे दो दोस्तों जितेंद्र चंद्राकर (46) और अशोक साहू (50) को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मारकर जमीन पर गिराया। फिर बार-बार गाड़ी चढ़ाकर कुचल डाला। वारदात में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते ने दम तोड़ दिया।

जानलेवा हमलेमें जान गंवाने वाला जितेंद्र बेलसोंडा के रहन वाले था। साथ ही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति थे। इसको पहले पुलिस सड़क हादसा मान रही थी। हालांकि जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सामने आया कि सफारी चलाकर दो लोगों की जान लेने वाला शख्स जितेंद्र का पुराना दुश्मन अमन अग्रवाल था। उसने पांच साल पुराने थप्पड़ का बदला लेने के लिए डबल मर्डर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, अमन अग्रवाल पहले से खरोरा मेडिकल कॉलेज के पास घात लगाकर बैठा था। जैसे ही जितेंद्र और अशोक स्कूटी से साराडीह मोड़ के पास पहुंचे, अमन ने अपनी सफारी तेज रफ्तार में उनकी ओर दौड़ा दी। कार की टक्कर लगते ही दोनों मृतक सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपी युवक नहीं रुका। उसने पहले जितेंद्र पर गाड़ी चढ़ाकर कर कुचला। फिर अशोक पर भी गाड़ी चढ़ाकर कुचल डाला।

मौके पर मची अफरा-तफरी

वारदात के समय हाईवे में हल्की चहल पहल थी। इसलिए लोगों ने हादसे पर ध्यान नहीं दिया। फिर खून से सनी सड़क देखकर लोग दहशत में आ गए। कुछ देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। अशोक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts