Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: स्टेशन की ऐतिहासिक बिल्डिंग नहीं टूटेगी, करेंगे संरक्षित, बिलासपुर रेलवे स्टेशन को 392 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा।

Admin / Sun, Sep 15, 2024 / Post views : 222

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर रेलवे स्टेशन को 392 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा। जोनल स्टेशन की 134 साल पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग नहीं टूटेगी। इसे संरक्षित रखकर रेल प्रशासन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य करेगा। बुधवार को रेलवे ने इसका एलान कर दिया है। उनका कहना है कि आधुनिक विकास के इस कार्य के दौरान हमारी धरोहर पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। इसकी एक बड़ी विशेषता यह है कि जिस बिल्डिंग में गेट क्रमांक दो बनाया गया है, उस बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 1890 में हुआ था। तब से लेकर रेल प्रशासन इस धरोहर को संजोकर रखा था। समय- समय इसका रंगरोगन और मरम्मत भी कराई जाती है। विशेष ध्यान देने की वजह से बिल्डिंग की चमक आज भी बरकरार है। हालांकि रेलवे देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने का निर्णय लिया है। इसमें बिलासपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। योजना के लिए बनाए गए मास्टर प्लान में ऐतिहासिक बिल्डिंग को तोड़ने की तैयारी थी। जब शहरवासियों को इसकी जानकारी मिली तो वह बेहद निराश हुए। छात्र युवा रेलवे जोन नागरिक संघर्ष समिति ने तो इसका विरोध भी शुरू कर दिया। ऐतिहासिक बिल्डिंग के अस्तित्व को लेकर चिंतन भी होने लगा था। ऐतिहासिक धरोहर के साथ चाहिए विकास को लेकर एक मुहिम भी चलाई। अब रेलवे इस धरोहर को संरक्षित करने का एलान किया है। इस योजना के तहत बिलासपुर शहर के दोनों किनारों पर उचित एकीकरण के साथ स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने तथा शहर को दोनों तरफ से जोड़ने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है । स्टेशन भवन का डिजाइन छतीसगढ़ के स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा। रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को इस स्टेशन में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts