Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

: मैच का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में एकता और उत्साह का माहौल बनाना : कलेक्टर

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 स्वच्छता ही सेवा अभियान: प्रशासन इलेवन और नागरिक इलेवन मध्य हुआ फुटबॉल मैच खिलाड़ियों और उपस्थित खेल प्रेमियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी बेमेतरा- स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बुधवार शाम 4 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में प्रशासन इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच एक रोमांचक स्वच्छता फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में एकता और उत्साह का माहौल बनाना था।
  • प्रशासन इलेवन की कप्तानी ज़िला कलेक्टर रणबीर शर्मा ने की, जबकि नागरिक इलेवन का नेतृत्व बाबा ने किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा था, जबकि ज़िला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी खेल का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे थे। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू और सीईओ जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल सहित ज़िला अधिकारी और पत्रकार गण विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
  • मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे खेल में रोमांच बना रहा। खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वच्छता के संदेश को भी बखूबी प्रस्तुत किया। दोनों ही टीमों के खेल प्रेमियों ने पूरे जोश के साथ अपने-अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया।
 
  • आखिरकार, एक रोमांचक मुकाबले के बाद नागरिक इलेवन की टीम ने विजय हासिल की, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। यह आयोजन खेल और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनूठा और प्रेरणादायक उदाहरण बना।कलेक्टर शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी ।विजेता टीम को ट्राफ़ी भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों और उपस्थित खेल प्रेमियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी ।कहा कि स्वच्छता को जन-जन तक पहुँचायें।ताकि लोग स्वच्छता और जागरूक हो।
समाचार संकलन अनिल बघेल , नन्द कुमार राजपूत की रिपोर्ट 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts