Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: छत्तीसगढ़ के भिलाई में खड़ी कार को टाइमिंग बम से उड़ाया,CCTV में कैद नकाबपोश युवक, जांच में जुटी पुलिस

Admin / Tue, Jan 28, 2025 / Post views : 180

Share:

ABN Express News 24x7 

भिलाई । भिलाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में खड़ी एक कार में टाइमिंग बम से धमाका किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।यह विस्फोट कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास हुआ। यह स्थान प्रकाश महोबिया के ऑफिस के करीब है। धमाके का शिकार हुई कार उनके भांजे, संजय बुंदेला की थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक युवक चेहरे को ढककर कार के पास पहुंचता हुआ दिख रहा है।सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक, जिसने अपने चेहरे को ढका हुआ था, बड़ी ही चतुराई से कार के पास पहुंचा। उसने कार में टाइमिंग बम फिट किया और सेट करने के बाद वहां से निकल गया। कुछ समय बाद बम फटा और जोरदार धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग डरकर बाहर आ गए।प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस जानकारी या कारण सामने नहीं आया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। विस्फोट के पीछे का मकसद क्या था और युवक कौन था, इन सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है। 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts