Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: अधिकारी ने कागज पर लिखकर ढाबा संचालक को विद्युत लाइन काटने की धमकी दी. ढाबा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.

Admin / Fri, Aug 2, 2024 / Post views : 221

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
खाने के पैसे मांगे तो भड़के साहब… लिखकर दी धमकी, काट दी ढाबे की बिजली
छत्तीसगढ़ के बालोद में बिजली विभाग के एक अधिकारी ने खाने के पैसे मांगने पर ढाबे की विद्युत लाइन काट दी. अधिकारी ने कागज पर लिखकर ढाबा संचालक को विद्युत लाइन काटने की धमकी दी. ढाबा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में विद्युत विभाग के अधिकारी का कारनामा जिले में चर्चा बना हुआ है. यहां एक ढाबे पर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) ने खाना खाया. जब उनसे खाने के बिल के पैसे मांगे तो साहब भड़क गए. अपने को विद्युत विभाग का ईई बताते हुए ढाबा संचालक को हड़का दिया. खाने के पैसे मांगने पर ढाबे का बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दे डाली. इतना ही नहीं रात में ईई ने ढाबे की बिजली गुल कर दी. ढाबा संचालक हर महीने बिजली बिल अदा करता है, बाबजूद इसके ढाबे का कनेक्शन काट दिया. काफी बहस के बाद आखिर में ईई ने ऑनलाइन खाने का पेमेंट कर दिया. जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जाते जाते कार्यपालन अभियंता ने ढाबे के संचालक को एक घंटे में ढाबे की लाइन काट देने की धमकी दी. ऐसा कहकर एक कागज में लिख वहां से चला गया. ठीक एक घंटे बाद ढाबे की लाइन कट गई. पीड़ित ढाबा संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की.

खाने के पैसे मांगे तो भड़क गए ईई

पुरूर-जगदलपुर मार्ग नेशनल हाईवे-30 बालोदगहन पर सोनी ढाबा है. इसके संचालक शुभम सोनी ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि गुरुवार को शाम 6 बजे विधुत विभाग के ईई टीएल सहारे ढाबा में खाना खाने आए थे. खाना खान के बाद उनसे बिल के पैसे मांगे गे तो वह भड़क गए. ईई ने कहा कि जब भी मैं आता हूं, खाना खाता हूं, तो मेरे से किसी भी प्रकार का पैसा मत लिया करो. आरोप है कि जब ईई से दोबारा पैसा मांगा गया तो उसने कहा कि मैं विधुत विभाग का ईई हूं, मेरे से पैसा लेते हो. आपके यहां की विधुत लाईन काटूंगा. इतनी धमकी देने के बाद वह वहां से चला गया.

रात में काट दी ढाबे की बिजली

ढाबा संचालक ने बताया कि रात 11 बजे उसके ढाबे की विधुत लाइन को काट दिया गया. जिसकी वजह से उसके यहां खाना खाने आने वाले ग्राहकों को परेशानी हुई और उसके व्यापार का नुक्सान हुआ. ढाबा संचालक का कहना है कि वह हर महीना बिजली देता है, ईई के द्वारा उसके ढाबा की विधुत लाइन को काटा गया है. इस मामले में ईई टीएल सहारे ने कहा कि वह ढाबे पर दो बार खाना खाया गया और दोनों बार पैसा दिया है. उसने लाइन काटने वाली धमकी नही दी है. उसका कहना है कि उसे रात को कोल्ड स्टोरेज वाले का फोन आया था कि स्पार्किंग कर रहा है. तो थोड़े देर के लिए लाइट गुल किये थे.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts