Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

: रायपुर जगदलपुर के यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। सप्ताह में चार दिन फ्लाइट का संचालन करने वाली इंडिगो ने 28 अक्टूबर सोमवार से उड़ान बंद करने की घोषणा की है।

Admin / Sun, Oct 27, 2024 / Post views : 109

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 रायपुर/जगदलपुर। विंटर शेड्यूल में नई फ्लाइट मिलने के बजाए रायपुर जगदलपुर के यात्रियों को उड़ान समाप्त होने का बड़ा झटका लगा है। सप्ताह में चार दिन फ्लाइट का संचालन करने वाली इंडिगो ने 28 अक्टूबर सोमवार से उड़ान बंद करने की घोषणा की है जिसके लिए घाटे का हवाला दिया गया है। इस उड़ान के साथ रायपुर-जगदलपुर के बीच हवाई संपर्क समाप्त हो गया है क्योंकि कुछ माह पहले एलायंस एयर ने भी अपनी उड़ान पर रोक लगा दी थी। 27 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल के दौरान रायपुर से नई फ्लाइट शुरू किए जाने की आस एक बार फिर समाप्त हो गई है। किसी भी एयरलाइंस कंपनी ने यहां से अपनी नई उड़ान की घोषणा नहीं की है।
उधर, रायपुर से सर्वाधिक विमानों का संचालन करने वाली कंपनी इंडिगो ने कम यात्रियों की वजह से नुकसान होने का हवाला देकर सोमवार, मंगल, गुरु एवं शुक्रवार को जगदलपुर- रायपुर के बीच आवाजाही करने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया है। इसके पूर्व एलायंस एयर ने भी रायपुर-जगदलपुर के बीच हवाई कनेक्टिविटी को समाप्त कर दिया था। इंडिगो द्वारा भी विंटर शेड्यूल में अपनी उड़ान बंद करने की वजह से दोनों शहरों को बीच स्थापित हवाई संपर्क टूट गया है। त्योहारी सीजन में दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क टूटने से यात्रियों को बड़ा झटका लगा है वहीं इसे लेकर राजनैतिक वर्ग से जुड़े लोगों भी काफी नाराजगी है। फ्लाइट के माध्यम से दोनों शहरों की यात्रा एक घंटे में पूरी हो जाती थी जबकि सड़क मार्ग से आवाजाही के लिए चार से पांच घंटे का वक्त लगता है आज से चेन्नई, पूणे की नियमित उड़ान विंटर शेड्यूल के पहले दिन से रायपुर से चेन्नई और पूणे के लिए संचालित होने वाली उड़ान को नियमित किया जाएगा। विमानन कंपनी ने काफी समय पहले इसकी घोषणा कर दी थी। आवाजाही के वक्त में इसके लिए किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहले दोनों फ्लाइट सप्ताह में तीन और चार दिन संचालित होती थी। दोनों शहरों के लिए नियमित फ्लाइट मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है ।  समय बदलने आवेदन बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि, इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा निर्धारित समय पर किया जा रहा है। शेडयूल टाइमिंग में बदलाव लाने कम्पनी डीजीसीए को एप्लाई किया है। दूसरा स्लाट मिलते ही विमानन कंपनी दोबारा विमान सेवा शुरू करेगी। 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts